31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुवार आज 6 रशियों में ”छत्र” नाम के शुभ याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अन्य राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव

Highlights 2 जनवरी 2020 गुरुवार आज चंद्रमा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में है और एक शुभ योग बन रहा है। इस याेग का प्रभाव नौकरीपेशा और रोजगार परक लोगों के साथ-साथ सामान्य लाेगाें पर भी पड़ेगा। आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल

8 min read
Google source verification
Video: इस सप्ताह इन 3 राशि के जातकों की खुलने वाली है किस्मत, देखें अपना राशिफल

Video: इस सप्ताह इन 3 राशि के जातकों की खुलने वाली है किस्मत, देखें अपना राशिफल

aaj ka Rashifal in hindi 2 जनवरी 2020 गुरुवार आज चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में मौजूद है। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार इससे छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। पंडित रोहित वशिष्ठ बताते हैं कि इस शुभ योग का प्रभाव मुख्य रूप से नौकरीपेशा और रोजगार परक लोगों पर पड़ेगा। इनके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। यह योग निवेश करने पर अच्छे लाभ देने वाला है और लेन-देन के मामलों में भी धन लाभ का प्रतीक है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लाभ का योग लेकर आया है यानी फायदेमंद है। भाग्य के सितारों के अनुसार गुरुवार आज का दिन कुल 12 राशियों में से 6 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। इसके विपरीत अन्य छह राशि वालों को गुरुवार थोड़ा सा सचेत रहना होगा, गुस्से से बचना होगा और वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। ताे आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और शुभ याेग सभी अलग-अलग 12 राशियों पर प्रभाव।


आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) hindi rashifalAries Horoscope Rashifal मेष राशिफल : Mesh Rashi मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज जो भी आप करना चाहते हैं उसे करने के लिए आगे बढ़िए। आपको भाग्य का साथ मिल रहा है। परिवर्तन का समय है जाे आपके पक्ष में है। आपको आज यह निर्णय भी करने होंगे कि आप किस ओर हैं। जिन लोगों के आप विरोधी हैं उनका खुलकर विरोध आपको करना पड़ सकता है। इसी तरह से जिन लोगों के आप पक्ष में हैं उनके बारे में भी आज आपको खुले रूप में स्वीकार करना पड़ सकता है। ध्यान रखिएगा आज आपको अभिमान नहीं करना है। झूठ बोलना आपके लिए आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे आप दूरगामी लाभ खाे सकते हैं। आज कुछ ऐसे हालात आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं कि आपको अचानक महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं। बदलाव के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है। आज किया गया लेखन और अध्ययन आपके काम आने वाला है। इससे आपका सोचने का स्तर बढ़ेगा स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। आज आपके लिए गोल्डन कलर भाग्यशाली है।

राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi taurus horoscopeAaj Ka rashifal in hindiवृष राशिफल : गुरुवार का दिन वृष राशि वालों के लिए भी अच्छे योग लेकर आया है। आज आगे बढ़ने का समय है। अपने रुके हुए कार्यों में गति लाने का समय है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। मित्र के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ध्यान रखिएगा आज विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अपनी उर्जा को बचाए रखें। बेवजह के कार्यों में अपनी उर्जा को नष्ट ना करें। आज समय का सदुपयोग करना आपके लिए बहुत आवश्यक है। आज आपको निराशा हो सकती है। मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त ना होने की वजह से निराशा हाे सकती है लेकिन ध्यान रहे कि मेहनत कभी खराब नहीं जाती। आप लगातार मेहनत करते रहिए। आपको फल मिलेंगे। पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की आप सोच रहे थे नई योजना लागू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। बढ़िया परिमाण आपको मिलने वाले हैं। अगर आपको पूर्व में कुछ चोट लगी थी या आपके शरीर में कहीं कोई रोग पनप रहा है तो उसका दर्द आज आपको महसूस हो सकता है।


आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) today rashifal In Hindi hindi rashifal news hindigemini horoscopeमिथुन राशिफल : परिवर्तन का समय है। आप खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। कुछ नए निर्णय भी आप कर सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से आज आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। ध्यान रखिएगा कुछ खर्च आपके अचानक बढ़ सकते हैं। खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। उन मामलों में अभी खर्च करने से बचना चाहिए जो बहुत आवश्यक नहीं हैं। अगर आप किसी से पैसा उधार ले रहे हैं आज ऋण ले रहे हैं तो आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। आज कुछ गलत सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। अपने मन में झांकिए अपने मन से बातें कीजिए। आप सभी समस्याओं का खुद समाधान कर सकते हैं। आपके अंदर वह शक्ति है जो प्रत्येक परिस्थितियों से लड़ने के लिए आपका हथियार बनती है। अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना आज आपके लिए बहुत आवश्यक है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। निवेश करना चाहते हैं तो उत्तम समय है। अच्छे परिणाम आज आपको मिलेंगे। आज हरा रंग आपके लिए शुभ है।


राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hindcancer horoscope
कर्क राशिफल : परिवारिक जिम्मेदारियों को समझने का समय है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। दोपहर बाद सुखद समाचार आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने ध्यान को केंद्रित करना चाहिए। खुद से बातें कीजिए। अपने कार्यों की समीक्षा कीजिए। आप बेहतर परिणाम ला सकते हैं। अपनी मेहनत और बुद्धिमता के आधार पर आप हर कार्य को संपन्न कर सकते हैं। अपनी धन कमाने की क्षमता को आज आपको बढ़ाना चाहिए। मित्रों के सहयोग से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। स्वभाव में बदलाव करने का समय है। आप समय का प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं। समय का ठीक से प्रबंधन कीजिए। आप हर कार्य में निपुण हैं। आज कुछ अनजाने डर आपको सता सकते हैं। पारिवारिक कठिनाइयां वर्तमान खुशियों पर ग्रहण बन सकती हैं। चिंता से बचें, मेहनत करें, मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज पेट के विकार हो सकते हैं।


आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name Leo Horoscope mesh rashifalसिंह राशिफल : आपका सकारात्मक दृष्टिकोण हर मोर्चे पर आपको सफल बनाता है। नकारात्मक सोच से आज आपको आगे बढ़ना है। मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके लिए लाभदायक है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज आपको संसाधनों का लाभ लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अधिक मेहनत करने से अधिक फल नहीं मिलेंगे। अपने कार्य करने के ढंग में बदलाव लाने की आवश्यकता है। खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहें। कोई भी सामान खरीदते समय सिर्फ खुद से एक प्रश्न कीजिए कि आपको उस सामान की कितनी आवश्यकता है ? ऐसा करके आप अपने खर्च बचा सकेंगे। समय की बर्बादी नहीं करनी है। इधर उधर बैठकर समय नहीं गवाना है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। सावधानी बरतना उचित रहेगा। अगर आपको कहीं भी आशंका हो तो अपने कदम पीछे हटा लें। इससे आपके सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। आज जीवनसाथी से आपको मन की बातें करनी चाहिए। जो भी आपके मन में चल रहा है जो भी आपकी समस्याएं हैं उन्हें साझा करना चाहिए। अच्छी सलाह आज आपको जीवनसाथी से मिलने वाली है। कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे तो समय अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में धन लाभ की दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। सड़क पार करते समय वाहन चलाते समय छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपको चोट भी लग सकती है।


आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindiकन्या राशिफल : आज अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है। आपका जुनून आपको हर मोर्चे पर सफल बनाता है। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझना आवश्यक है। आज आप धैर्य रखेंगे तो संतुष्टि और तृप्ति का अनुभव भी कर पाएंगे। नौकरी-पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहें। अच्छी बात यह है कि आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर हैं और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें।

आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) rashifal todaylibra horoscopeतुला राशिफल : पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा रिश्तों में मजबूती आएगी। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है नौकरीपेशा लोगों कि राशि में आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। वाणी में आज थोड़ी सी मधुरता बड़े लाभ देने वाली है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। आज आप अपने व्यवहार से अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। ध्यान रखिएगा आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए फायदे का सौदा नहीं होगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा । आज प्रेम के लिहाज से आपकी राशि में थोड़े से कमजोर योग बन रहे हैं। इसलिए अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज समय अच्छा नहीं है। सहकर्मियों के साथ आज आपको अच्छा व्यवहार रखना है। गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर विवाद बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस करने से भी आज आपको बचना चाहिए।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifalscorpio horoscopeDaily Hindi Rashifal Meshवृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। प्रेम के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। प्रिय से आपके नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन संयम बनाए रखिएगा। आज पारिवारिक सदस्यों से भाई बहनों से भी आप को सहयोग मिल रहा है। पारिवारिक जीवन अच्छा होगा घर पर शाम के समय मेहमानों का आगमन होगा और इससे आपकी जो दिन भर की थकान है वह कम हो जाएगी। आज धूम-धड़ाके वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होने के अवसर आपको मिलेंगे। अपने शौक दोहरा सकते हैं शाम का समय दिन भर की थकान को खत्म करने वाला होगा। व्यवहार में सरलता आवश्यक है। अभिमान आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और धन लाभ भी आज आपको होंगे लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ा सा को सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius गुरुवार का राशिफल : दिन सामान्य बीतेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे तो उस समय अच्छा है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। रोजगार के रास्ते खुलेंगे जो जातक पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे थे उनके लिए उत्तम दिन है। ध्यान रखिएगा आज व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन इससे खर्च की आशंकाएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए खर्च करते समय भी सावधान रहें। आज के दिन को खुश होकर जिए आज मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके लिए शुभ है। इससे आप दूसरों को अपनी और आकर्षित करेंगे। आज आपको अपने कार्यों के बल पर प्रशंसा मिलेगी और आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी का संचार होगा। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं।

आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn मकर राशिफल : यात्रा के योग आज मकर राशि वालों की राशि में बन रहे हैं। धन लाभ भी आज आपको होंगे। ऐसा आपकी राशि कहती है कि धन लाभ के साथ-साथ सामान्य खर्च भी बढ़ेंगे। यह प्रबंधन भी आज आपको करना होगा। लाभ और खर्च के बीच के ग्राफ को कम करना होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस के कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय की गई यात्राएं लाभ के पद पर होने के साथ-साथ अच्छे अनुभव देने वाली हैं। प्रिय का सहयोग मिल रहा है। किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। खुश रहने की कोशिश कीजिए। गुस्से से बचना जरूरी है। गुस्से में किसी को भी ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो बुरे लगते हो आघात पहुंचाते हों।


आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope कुंभ राशिफल : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। आज के दिन को आपको गंभीरता से लेना चाहिए। समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग भी आज कुंभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। आमदनी भी बढ़ेगी और सुखद मौके भी आज आपके जीवन में आएंगे। आज आप अपने लिए खर्च करेंगे और जीवन का हर आनंद लेने की कोशिश करेंगे। ध्यान रहे पारिवारिक सदस्यों के साथ आज बहस करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है इससे मामूली विवाद हो सकते हैं। जिनसे आपको बचना चाहिए। आज वाणी में आपको मधुरता रखें। मधुर वाणी से आपके व्यक्तित्व को बल मिलेगा और ऐसा ऐसा करके आप दूसरों का मन जीत लेंगे जिससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscopepisces horoscopeमीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना चाहिए। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। अगर आप आज प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो समय अच्छा है भाग्य का साथ आपको मिल रहा है सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी से भी आपको भरपूर प्रेम मिल रहा है। अपने मन की बात आपको जीवनसाथी से करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी आज सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। ध्यान रखिएगा आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर आपको विश्वास नहीं करना है। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करके रिएक्शन करने से भी आपको आज बचना चाहिए।