20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुवार आज का धनु राशि का राशिफल जानिए कैसा बीतेगा दिन

जाने क्या कहते हैं आज धनु राशि वालों के भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन

less than 1 minute read
Google source verification
धनु राशि : 7 से 13 अक्टूबर के बीच होने वाली है अनेक इच्छाएं पूरी, देखें अपना राशिफल

धनु राशि : 7 से 13 अक्टूबर के बीच होने वाली है अनेक इच्छाएं पूरी, देखें अपना राशिफल

31 अक्टूबर 2019 का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) जिन जातकों के नाम पहले ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे आदि शब्द आते हैं उन सभी जातकों की नाम के आधार पर धनु राशि बनती है। आइए नाम के आधार पर आज जानते हैं धनु राशि वालों का राशिफल। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी बता रहे हैं कि गुरुवार आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

चंद्र राशिफल के अनुसार आज धनु राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं। जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों को भी आज समय दीजिए। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको प्राप्त हो रहा है। अगर आप अपने मन की बात प्रिय से कहना चाहते हैं प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। कारोबारी और व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।