
'Lakshmi' in the hands of Laddo will come before FD is complete
सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों को अनुदान के रूप में मिलने वाली राशि के लिए एफडी का समय पूर्ण होने तक इंतजार नही करना पड़ेगा। अब बेटी के हाथ में एफडी पूर्ण होने से पहले भी कुछ राशि मिलेगी।
सम्मेलन में विवाह करने पर सरकार बेटियों को 15 हजार व सामूहिक विवाह आयोजन संस्था को प्रतिजोड़ा 3 हजार रुपए अनुदान देती है। सरकार अब तक बेटियों को दिया जाने वाले अनुदान की राशि की एफडी देती थी। एफडी का समय पूरा होने पर ही वह अनुदान की राशि को उपयोग में ले सकती थी, लेकिन अब 15 हजार की राशि में से 10 हजार की एफडी दी जाएगी। वहीं पांच हजार रुपए का चैक दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि समय से पहले एफडी तुड़वाने से बेटियों को नुकसान होता है। कुछ राशि का चैक मिलने से वह इसे समय पर उपयोग कर सकेंगी।
कम से कम 10 जोड़ों पर अनुदान
महिला एवं अधिकारिता विभाग के प्रोग्राम अधिकारी जुगल किशोर मीणा ने बताया कि सरकार कम से कम 10 और अधिक से अधिक 500 जोड़ों के सामूहिक विवाह पर अनुदान देती है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने व सरकार से स्वीकृत होने पर ही अनुदान मिलता है।
इस वर्ष कम आवेदन
सूत्रों के अनुसार विभाग ने आवेदन प्रक्रिया में हाल ही में बदलाव किया है। आवेदन में अलग-अलग प्रपत्र दिए हैं। इन प्रपत्रों में अनुदान व आयोजन की अनुमति से सम्बन्धित बिन्दु हैं। इसके अलावा आवेदन के नियम भी काफी जटिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष आधा दर्जन संस्थाओं के आवेदन भी नहीं आए हैं, जबकि गत वर्ष इससे कहीं अधिक आवेदन आए थे।
Published on:
30 Apr 2017 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
