
मलारनाडूंगर इलाके में अवैध रूप से ओवरलोड बजरी लेकर निकलती टै्रक्टर-ट्रॉलियां।
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में अवैध खनन का बड़ा खेल सामने आया है। यहां बेहट क्षेत्र में बगैर परमिशन के ही स्टॉन क्रशर चल रहा था। हर राेज यमुना का सीना छलनी किया जा रहा था। इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस स्टॉन क्रशर के लिए सीधे यमुना से खनन सामग्री निकाली जा रही थी। अब यह खुलासा हाेने पर खनन अधिकारी की ओर से बेहट पुलिस काे तहरीर दी गई है। बेहट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
बेहट क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर बगैर अनुमति ही चलता मिला। अवैध रूप से संचालित इस रॉयल क्रशर के मालिक के कहने पर प्रतिबंधित मशीनों से दिन-रात यमुना नदी से खनन किया जा रहा था। अब इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि यह स्टॉन क्रशर पिछले कितने लंबे समय से चल रहा था। जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह ने रॉयल स्टोन क्रेशर के मालिक एवं गांव के खिड़का जुनारदार के पूर्व प्रधान सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनन अधिकारी ने मौके से अवैध खनन सामग्री गिट्टी, कोरसेंट, बजरी,आदि बरामद किए हैं। खनन अधिकारी का कहना है कि इस घटना के बाद अब जिलेभर में चल रहे सभी स्टोन क्रशर की जांच की जाएगी।
Published on:
05 May 2019 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
