
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें महागठबंधन में सीटों का बंटवारा होने का इंतजार है तो वहीं कुछ का ये कहना है कि महागठबंधन हो या न हो उनका चुनाव लड़ना तय है। इनमें से ही एक नेता हैं इमरान मसूद। दरअसल इमरान मसूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 407909 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद राघव लखनपाल शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में राघव लखनपाल शर्मा को 472999 इतने वोट मिले थे।
इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान को 65090 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। इसी चुनाव में इमरान पर पीएम मोदी की बोटी-बोटी काटने को लेकर दिए गए बयान पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें बाद मेें उन्हें जमानत मिल गई थी। अब एक बार फिर वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस का विपक्षी पार्टियों के सपा-बसपा व रालोद के साथ महागठबंधन हो या न हो उनका चुनाव लड़ना तय है।
आपको बता दें कि इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता व सहारनपुर से 5 बार सांसद रहे काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। इसके अलावा वह एक बार बेहट विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने 2017 में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें मात्र 4057 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार वह एक बार 2019 के लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके इस गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए इनका चुनाव लड़ना तय है। इसके अलावा उनकी सक्रियता को देखते हुए भी यह तय माना जा रहा है।
ये विधानसभा क्षेत्र आते हैं सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारन (सुरक्षित), सहारनपुर नगर और देवबंद सीटें आती हैं।
Updated on:
08 Aug 2018 03:47 pm
Published on:
08 Aug 2018 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
