18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में सामने आया लव जेहाद का मामला! साकिब ने सागर बनकर किया रेप का प्रयास

साकिब नाम के युवक ने फेसबुक पर अपनी सागर के नाम से प्रोफाइल बनाई और एक हिंदू दलित लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। असलियत पता चलने पर लड़की ने मिलने से मना किया तो रेप की कोशिश की गई। घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला […]

2 min read
Google source verification
Sakib

साकिब नाम के युवक ने फेसबुक पर अपनी सागर के नाम से प्रोफाइल बनाई और एक हिंदू दलित लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। असलियत पता चलने पर लड़की ने मिलने से मना किया तो रेप की कोशिश की गई।

घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता गरीब दलित परिवार से है। लड़की की मां घरों में झाड़ू बर्तन करके परिवार का पालन पोषण करती है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक ने सागर के नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी थी। दोनों सोशल मीडिया पर मिले और फिर दोस्ती हो गई। बाद में जब युवती को पता चला कि खुद को सागर बताने वाला युवक वास्तव में सागर नहीं बल्कि साकिब पुत्र मोहम्मद अब्दुल सत्तार निवासी गांव ताहरपुर कोतवाली देहात है तो लड़की ने दोस्ती तोड़ दी। लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक लड़की को परेशान करने लगा। आते-जाते छेड़ने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं 6 मई को अपने साथियों के साथ लड़की के घर में घुस गया और मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए तो आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता की मां जब घर पहुंची तो इस घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद पुलिस को खबर दी गई। पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और कुछ हिंदू संगठनों के भी इस घटना का पता चला तो वो भी पहुंच गए। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फेसबुक पर सागर नाम से प्रोफाइल बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि दोनों की दोस्ती थी। अब लड़की के मना करने पर लड़का उसे परेशान कर रहा था और आते जाते छोड़-छाड़ करने के साथ-साथ धमकी दे रहा था। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आप भी रहें सावधान

सोशल मीडिया पर लोग अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आईडी बना लेते हैं। अगर आप इंस्टा, फेसबुक या किसी भी सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव हैं तो आपको भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा का कहना है कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। अगर कोई अंजान फ्रेंड रिकवेस्ट आती है तो उसे ब्लाक कर दें। किसी अंजान नंबर से भी अगर कॉल आती है या कोई बार-बार परेशान कर रहा है तो सबसे पहले उस नंबर को ब्लाक कर दें और पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से जिलेभर में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विशेषकर महिलाओं और लड़कियों के जागरूक किया जाता है कि वह सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने बचें।