4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : सहारनपुर में ट्रेन पलटने की कोशिश, ट्रैक के ऊपर मिले पेंड्रल क्लिप

Indian Railway : देर शाम रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक पर पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर पेंड्रल क्लिप रखे हुए दिखाई दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 15 Nov 2024, 9:26 AM IST

Indian Railway

रेलवे ट्रैक पर गश्त करती सुरक्षा एजेंसियां ( स्रोत: सोशल मीडिया )

Indian Railway : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेन पलटने की साजिश किए जाने की घटना सामने आई है। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा एजेंसी की टीम ट्रैक पर रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान शाहजहांपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक के पेंड्रल क्लिप निकले हुए मिले। इतना ही नहीं ये पेंड्रल क्लिप खोलकर ट्रैक के ऊपर रखे हुए थे। अगर यहां से ट्रेन गुजरती तो कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

पेंडल क्लिप खोलकर उन्हे ट्रैक के ऊपर रख दिया गया

देशभर में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के प्रयासों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर रेलवे फाटक के पास भी तरह का प्रयास किया गया है। यहां अपलाइन के तीन पेंड्रोल क्लिप खोलकर उन्हें ट्रैक के ऊपर रख दिया गया। साफ है कि अगर यहां से ट्रेन गुजरती तो कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही की गश्त कर रही रेलवे सुरक्षा एजेंसी की टोली की नजर इन क्लिप पर पड़ गई और दुर्घटना टल गई। तुंरत इसकी सूचना फ़्लैश करते हए स्टेशन को बताया गया कि सरसावा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में खंभा नंबर 199 के पास ट्रैक पर किसी ने साजिश की हैं। तीन पेंड्रोल क्लिप खोलकर पटरी रख दिये गए हैं। इस मैसेज के फ्लैश होते ही हड़कंप मच गया। सबसे पहले इस अपलाईन से गुजरने वाली ट्रेनों को अलर्ट किया गया और मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया। इसी रुट पर आ रही एक मालगाड़ी को रोककर आनन फानन में ट्रैक को ठीक किया गया।

यह भी पढ़ें: कार्तिक माह की तैयारियों में जुटी पुलिस, भैंसा दौड़ कराने वालों को चेताया, देखें वीडियो

( Indian Railway ) अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह ने भी इस साजिश की पुष्टि करते हुए बताया कि सरसावा में ट्रैक पर चाबियां रखी हुई मिली हैं। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी का कहना है कि, पेन्ड्रल क्लिप किसने रखे इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। यह पता लगने के बाद ट्रैक पर क्लिप रखने की मंशा साफ हो सकेगी। प्रथम दृष्टया इसे साजिश ही माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शामली में फिर लगे पलायन के पोस्टर तो एसपी बोले…