
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill) के विरोध में देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर देवबंद (Deoband) में भी छात्रों ने काफी हंगामा किया था। उन्होंने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे (Saharanpur-Muzaffarnagar Highway) पर बुधवार देर शाम जमकर बवाल किया था। इसेक बाद ऐहतियातन पूर सहारनपुर जनपद में इंटरनेट (Internet) सेवा पर रोक लग गई है।
हाईवे पर लगाया था जाम
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा (Loksabha) के बाद राज्यसभा (Rayasabha) में भी पास हो गया है। इसको लेकर कई जगह लोग प ्रदर्शन कर रहे हैं। देवबंद में भी बुधवार शाम को काफी संख्या में छात्र इसके विरोध में सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस बीच छात्रों ने डिवाइडर की ईंटों को उखाड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने 250 से ज्यादा छात्रों से केस दर्ज किया था जबकि देवबंद दारूल उलूम (Darul Uloom) ने इस प्रदर्शन को गलत बताया था। देवबंद दारूल उलूम का कहना था कि इसमें वह शामिल नहीं थे।
यह कहा एसएसपी ने
इसको देखते हुए सहारनपुर में शुक्रवार सुबह से इंटनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। सहारनपुर एसएसपी (SSP) दिनेश कुमार पी का कहना है कि देवबंद को लेकर पूरे जिले में ऐहतियातन नेट बंद किया गया है। अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
Updated on:
13 Dec 2019 08:56 am
Published on:
13 Dec 2019 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
