अभी तक सहारनपुर का चार्ज संभाल रहे बबलू कुमार काे शासन ने मथुरा भेजा है। जिस तरह से उपेंद्र कुमार अग्रवाल सहारनपुर में रह चुके हैं उसी तरह से बबलू कुमार भी मथुरा में रह चुके हैं। अब शासन ने इन दाेनाें ही अधिकारियाें की पाेस्टिंग उन जिलाें में की है जहां यह दाेनाें पहले भी रह चुके हैँ। सहारनपुर एसएसपी का चार्ज लेने के बाद नवनियुक्त एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखना, कानून का राज स्थापित रहना आैर फरियादी की बात की थाना नहीं बल्कि चाैकी स्तर पर सुनवाई हाेना ही उनकी प्राथमिकता है। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि जनता से बात करना उन्हे पसंद ता है, इससे फीडबैक मिलता है, साथ ही अधीनस्थाें की कार्यप्रणाली का भी पता चलता है। इसलिए वह लाेगाें से सीधे मिलना पसंद करते हैं। उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि अॉफिस समय में वह अपने अॉफिस बैठेंगे आैर इसी दाैरान जनता सीधे उनसे मिलने आ सकती है।