
कैश
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन में आर्थिक सहायता के रूप में सरकार ने जनधन-खातों में रकम पहुंचाई है। चिंता की बात यह थी कि रकम पैसा निकलाने के लिए बैंकों में लाेगाें की भीड़ लग सकती है लेकिन इसकेेेेे लिए भी सरकार ने विकल्प दे दिया है।
अब पैसे निकालने के लिए बैंक जाना जरूरी नहीं हाेगा। लीड बैंक मैनेजर अमित बुदेंला के अनुसार एटीएम के साथ-साथ ग्राहक सेवा और जनसेवा केंद्रों से भी इस राशि काे निकाला जा सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपकाे पैसा निकालने के लिए बैंक शाखा ही जाना पड़े। अगर आपके पास एटीएम है ताे एटीएम का इस्तेमाल भी करें।
जानिए क्या कहते हैं लीड बैंक मैनेजर
केंद्र व राज्य सरकार की ओर से खातों में अनुदान राशि यानी मदद भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिलाओं के जनधन खाता योजना के खातों में 500 रुपये की मासिक धनराशि 3 महीने तक दी जा रही है। जिन भी महिलाओं के बैंक खातों की संख्या लास्ट में 01 एक है उनमें 2 तारीख को अनुदान दिया गया है। मेरा निवेदन है कि बैंक में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अन्य विकल्प का प्रयाेग करें। अगर आपकाे आवश्यकता ना हाे ताे यह पैसा निकालने के लिए बैंक शाखा ना जाए यह धनराशि आपके खाते में ही रहेगी।
भीड़ से बचें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। यह धनराशि निकालने के लिए ग्राहक सेवा जनसेवा जो भी आपके पास है उनसे भी आप पैसा निकाल सके हैं। अगर आपके पास एटीएम कार्ड है ताे उसका प्रयाेग करें। अपनी बैंक शाखा में जाकर सोशल डिस्टेंस पालन जरूर करें। सभी बैंक शाखाओं में गाेले बनाए गए हैं उनके आधार पर साेशल डिस्टेंस का पालन करें। सभी बैंक शाखाओं में सेनेटाइजर की व्यवस्था है। आपाधापी ना करें भीड़ से बचें।
Updated on:
04 Apr 2020 08:57 pm
Published on:
04 Apr 2020 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
