7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक पर रखी गई थी लोहे की रॉड

ट्रेन में बैठे यात्रियों का कहना- रॉड से टकराते ही कांपने लगी थी ट्रेन, रफ्तार कम होने की वजह से टल गया बड़ा हादासा

2 min read
Google source verification
janta express

janta express

सहारनपुर.रेलवे में पिछले कुछ महीनों में आए दिन ट्रेन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रेलवे विभाग इन सब से सबक नहीं ले रहा है। यूपी के सहारनपुर में मनानी आैर टपरी रेलवे स्टेशन के बीच एक बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश नाकाम हाे गई। ट्रेन काे दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से किसी ने पटरी पर लाेहे का भारी गार्डर रख दिया था लेकिन गनीमत रही कि हाद्सा टल गया आैर काेई हताहत नहीं हुआ। इससे ट्रेन के इंजन काे जाेरदार झटका लगा आैर ट्रेन में बैठे यात्री सकते में आ गए लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम हाेने आैर पायलट के पटरी पर रखे लाेहे के गार्डर काे देख लेने के चलते यह दुर्घटना टल गई। ट्रेन की पटरी पर लाेहे का गार्डर किसने रखा आैर एेसा करने के पीछे क्या मंशा थी इसका पता नहीं चल सका है। रेलवे सुरक्षा एेजेंसियों की प्रथम जांच रिपाेर्ट के आधार पर रेलवे के ही एक अधिकारी की आेर से रामपुर मनिहारान थाना पुलिस काे घटना की तहरीर दी गई है आैर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली है।

मनानी स्टेशन पर राेकी गई ट्रेन

इस दुर्घटना के बाद पायलट ने ट्रेन काे मनानी स्टेशन पर राेक दिया आैर ट्रेन के यहां पहुंचने के बाद यात्रियाें ने राहत की सांस ली। यहां यात्रियाें ने बताया कि जिस वक्त ट्रेन में जंगल में थी ताे अचानक पूरी ट्रेन काे तगड़ा झटका लगा। एक बार एेसा लगा कि ट्रेन पलट जाएगी लेकिन गनीमत रही कि काेई दुर्घटना नहीं हुई आैर वह सभी बच गए। यहां जब स्टेशन पर ट्रेन रुकी ताे जैसे यात्रियाें से अफरा-तफरी मच गई आैर सभी यात्री प्लेटफार्म पर आ गए। ये सभी यात्री जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर स्टेशन से कुछ देर पहले ऐसा क्या हुआ था।


रेलवे की सुरक्षा एजेंसियाें ने रात में ही माैके पर जांच

यह घटना देर रात करीब दस बजे की है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल लाईन पर किसी ने लाेहे का बड़ा गार्डर रख दिया। जनता एक्सप्रेस जैसे ही पटरी पर रखे लाेहे के इस गार्डर से टरकाई ताे जाेरदार झटके के साथ तेज आवाज हुई। ट्रेन में सवार यात्रियाें ने बताया कि ट्रेन डगमगाने लगी थी। बावजूद इसके रफ्तार कम हाेने की वजह से पायलट ने ट्रेन पर काबू पा लिया आैर काेई दुर्घटना नहीं हुई। बताया जाता है कि जहां पटरी पर लाेहे का गार्डर रखा हुआ था उससे कुछ ही दूरी पर अंडरपास बन रहा है आैर इसलिए यहां ट्रेन की रफ्तार पहले ही कम कर ली गई थी। कम रफ्तार हाेने की वजह से यह हदसा टला है। यदि ट्रेन की रफ्तार अधिक हाेती ताे बड़ी दुर्घटना हाे सकती थी। इसके बाद देर रात यह ट्रेन मनानी स्टेशन पहुंची ताे पायलट ने कंट्राेल काे सूचना दे पूरी घटना बताई। इससे रेलवे के संचालन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा एजेंसी आैर तकनीकी विभाग के इंजीनियर माैके पर पहुंचे आैर माैके का निरीक्षण करते हुए रेलवे ट्रैक की जांच गई। जांच एजेंसियाें की टीम ने यह निष्कर्ष निकाला कि किसी ने ट्रेन काे दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से पटरी पर लाेहे का गार्डर रखा था।

यूपी पुलिस करेगी घटना की जांच

रेलवे की सुरक्षा एजेंसियाें ने जाे रिपाेर्ट दी है। उससे प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि, दुर्घटना काे अंजाम देने की काेशिश की गई है। रेववे के सेक्शन इंजीनियर मनाेज कुमार यादव की तहरीर के आधार पर रामपुर-मनिहारान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।