
train
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं ताे आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेल ( Indian Railway ) ने किराए ( Train Kiraya ) में छूट ( discount ) सेवा काे बहाल कर दिया है। लॉकडाउन में ट्रेनें बंद हाे गई थी। इसके बाद जिन ट्रेनाें काे चलाया गया उन्हे स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया था। इन ट्रेनाें में किराए में छूट काे रेलवे ने बंद कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से रेलवे ने यात्रा में रियायत यानी छूट सेवा काे बहाल कर दिया है।
जानिए किसकाे मिलती है किराए में कितनी छूट
कैंसर राेगी के लिए फ्री हाेता है किराया !
कैंसर के राेगी काे ट्रेन की स्लीपर क्लास और थ्री एसी क्लास के किराए में 100 प्रतिशत छूट मिलती है यानी काेई किराया नहीं लगता। इस सुविधा का लाभ कैंसर राेगी काे इलाज के लिए यात्रा करते समय मिलता है। राेगी के साथ जाने वाले सहायक का भी किराया नहीं लगता। अन्य श्रेणियों भी में 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।
Updated on:
17 Jan 2021 05:19 pm
Published on:
17 Jan 2021 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
