15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kuttoo : सहारनपुर का कुट्टू का आटा खाकर सैकड़ों की हालत बिगड़ी, सीएम पहुंचे अस्पताल

Kuttoo : जिस गोदाम से कुट्टू का आटा बिका था उस गोदाम से 16 सेंपल भरे गए हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 2300 किलो से अधिक आटा जब्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
Kuttoo

देहरादून के अस्पताल में भर्ती मरीज

Kuttoo : सहारनपुर का कुट्टू का आटा खाकर सैकड़ों लोगों की हालत खराब हो गई। सहारनपुर में 25 से अधिक लोग बीमार हैं जबकि देरादून में इसी आटे को खाने से 100 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। देहरादून में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की हालत बिगड़ी तो जांच पड़ताल कराई गई। पता चला कि जिस आटे को खाकर लोगों की हालत बिगड़ी है, वो आटा सहारनपुर से आया था। इसके बाद सहारनपुर के व्यापारी के उस गोदाम में छापेमारी की गई जहां से गया था। इस गोदाम से 16 सेंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

देहरादून से जिलाधिकारी सहारनपुर को की गई गई शिकायत

सहारनपुर जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून से शिकायत मिली थी कि वहां पर कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। बताया गया कि जिस आटो को खाकर हालत बिगड़ी है वो आटा सहारनपुर से आया था। इसके बाद सहारनपुर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। सबसे पहले मोरगंज स्थित व्यापारी संजय कुमार के गोदाम में छापा लगवाया गया। यहां से सेंपल भरकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं। इसके बाद इस गोदाम से जहां-जहां कुट्टू का आटा गया था वह भी जब्त कराया गया है। इस तरह 3200 से अधिक कुंतल आटा जब्त किया गया है।

सीएम ने जाना मरीजों का हालत

उत्तराखंड में जब एक के बाद एक लोगों की हालत बिगड़ी तो उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में बीमारों का हाल जानने के लिए पहुंचे। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला कि आटा सहारनपुर से आया था तो सहारनपुर जिलाधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद यहां सहारनपुर में छापेमारी की गई। इसके कुछ ही देर पता चला कि सहारनपुर में भी कई लोगों की हालत बिगड़ी है। यहां बड़गांव और नानौता में कई केस सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में गिरफ्तारियां शुरू, कई हिरासत में लिए गए