सांसद राघव लखन पाल शर्मा के अनुसार यह योजना रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरु की जाएगी। सांसद ने यह भी बताया कि लखनऊ और सहारनपुर के बीच सेवा शुरू होने के बाद जल्द ही इस कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा और लखनऊ में प्रयागराज के बीच भी विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि इस बारे में अभी सहारनपुर जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कोई जानकारी नहीं दी है। आलोक कुमार पांडे का यही कहना है कि अभी प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसा हो सकता है कि यह योजना केंद्र सरकार के अनुसार चलाई जा रही हो, जैसे ही इस बारे में सूचना मिलेगी तो प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।