28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा आतंकी हमले ने देश को किया एकजुट, देवबंद में हिन्दू-मुस्लिम सभी ने मिलकर जवानों को दी श्रद्धाजंलि

  आतंकियों के खिलाफ उठी सख्त कार्रवाई की मांग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Feb 2019, 2:13 PM IST

Pulwama Attack

पुलवामा आतंकी हमले ने देश को किया एकजुट, देवबंद में हिन्दू-मुस्लिम सभी ने मिलकर जवानों को दी श्रद्धाजंलि

देवबंद. आतंकी अपनी नापाक करतूत से न सिर्प हमारी सैन्य बलों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने का प्रयास करते हैं, बल्कि अपनी कायराना हरकत से देश की एकता को भी चोट पहुंचाने का सपना देखते हैं। लेकिन, पुलवामा में सीआरपीएफ के 42 जवानों की शहादत ने देश को दुश्मनों के खिलाफ एक जुटकर आतंकियों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। संकट की इस घड़ी में पूरे देश के सभी राज्यों में देशवासियों ने जाति, रंग, भाषा और पंथ का भाव भुलाकर एक सुर में देश के दुश्मनों की निंदा की और देश के सभी वीर सपूतों को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में इस्लामिक शिक्षा के केन्द्र देवबंद में भी वहां के उलेमा और मदरसों के छात्रों ने भी देश के वीर जवानों की शहादत पर श्रद्धाजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान दारुल उलूम समेत कई मदरसों के छात्रों एवं विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकियों के खिलापफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान दारुल उलूम के छात्रों (तलबा) की संस्था अबनाए-ए-मदारिस वेल फेयर एजूकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में देवबंद के उर्दू दरवाजे पर श्रजंलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार से शहीद जवानों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये देने की मांग की गई।अबनाए-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मेहदी हसन ऐनी कासमी ने कहा कि सेना पर कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों से निपटने के लिए सरकार को स्थाई योजना बनानी चाहिए। यह भी कहा कि कायराना हमले पर राजनीति करने के बजाए इसके जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सैयद वजाहत शाह ने पुलमावा के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि आज पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए।

बिजनौर में बाजार बंद कर दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में बिजनौर शहर के व्यापारियों के आह्वाहन पर शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा । इस दौरान आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए बिजनौर नगर पालिका चौराहे पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शहर का भ्रमण किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

पाकिस्तान के पुतले पर लगाई गई आग
आतंकी हमले के खिलाफ मेरठ में भी विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने एकत्र होकर मौन जुलूस निकाला। महिलाओं के चेहरे पर पकिस्तान के खिलाफ गुस्सा और शहीद जवानों के प्रति दर्द साफ झलक रहा था। मौन जूलूस में महिलाएं हाथ में कैडिंल लेकर चल रही थी। महिलाओं के पीछे पुरूष भी हाथ में कैडिंल मार्च कर रहे थे। महिलाओं ने करीब दो किमी की दूरी को मौन व्रत के साथ पूरा किया और फिर इसके बाद पाकिस्तान के पुतले पर आग लगा दी।

गाजियाबाद में भी दिखा आक्रोश

गाजियाबाद में इस हृदय विदारक घटना से सभी लोग इकट्ठा हुए और कहा कि हम एक भारतीय है। इस कैंडल मार्च और पुतला दहन में गाजियाबाद के व्यापारी व समाजिक कार्यकर्ताओं सहित शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों ने आरडीसी से केंडल मार्च निकालते हुए हिंट चौक पर पहुंचकर आतंकवादी पाकिस्तान का पुतला दहन किया और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला ।

शहीदों के परिवारों को मदद के लिए सड़क पर निकली लड़कियां
इसी कड़ी में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में चार लड़कियां शहीद परिवारों की मदद के लिए लोगों से धनराशि इकट्ठा करने के लिए सड़क पर निकल पड़ीं। क्या आम आदमी, क्या छात्र और क्या व्यापारी कोई भी इन लड़कियों को देखकर नहीं रुके और जिससे जो बन पड़ा, उसने अपनी ओर से मदद की। यहां छात्रा समन और महक अंसारी अपनी सहेलियों के साथ ही सुबह निकल पड़ी और हर किसी से पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए कुछ न कुछ मदद मांगी। छात्राओं ने बताया कि जितनी भी राशि इक्कठा होगी वो शहीद के परिवार तक पहुंचाएंगे। यही नहीं इन छात्राओं ने आगे भी इसी तरह से मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी रक्षा में जान दे रहे हैं। से में हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए मदद करें।