
सहारनपुर। गृह मंत्रालय और मुंबई एनआईए को देश में अलग-अलग जगह 145 बम विस्फोट किए जाने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को एटीएस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने एनआईए को सूचना दी थी की सहारनपुर के देवबंद में बड़ी संख्या में आतंकवादी पहुंचे हैं और जो सैन्य ठिकानों के साथ-साथ देश में करीब 145 जगह बम विस्फोट करने की योजना बना रहे हैं। एनआईए को जब यह इनपुट मिला तो हड़कंप मच गया इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों के भारत में घुस आने की सूचना चौंका देने वाली थी लेकिन एनआईए के इंटेलिजेंस ऑफिसर यह समझ गए थे कि यह सूचना संदिग्ध है और इसके बाद एनआईए ने उस नंबर को ट्रेस कराया जिससे यह सूचना एनआईए के मुंबई ऑफिस भेजी गई थी।
एनआईए ने इस काम के लिए एटीएस की मदद ली और एटीएस ने कुछ ही घंटो में यह पता लगा लिया कि फेक्स सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र से किया गया था। दरअसल इस व्यक्ति ने फेक्स और मोबाइल कॉल से मुंबई एनआईए और गृह मंत्रालय को यह फर्जी सूचना भेजी थी और एटीएस ने सर्विलांस के जरिए इस व्यक्ति के मोबाइल फोन को ट्रेस कर लिया और इसकी लोकेशन जनकपुरी थाना क्षेत्र में मिली तो इसको जनकपुरी थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब इस व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि यह पूर्व में भी इसी तरह की फर्जी सूचनाएं दे चुका है और एक बार फर्जी सूचना दिए जाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
गिरफ्तारी के बाद भी अपनी बात पर अड़ा रहा आरोपी
जनकपुरी थाने में पुलिस हिरासत में मौजूद इस व्यक्ति से जब मीडिया कर्मियों ने बात की तो यह तब भी अपनी कहानी सुनाता हुआ दिखाई दिया और इसने कहा कि इसको तीन नकाबपोश युवक मिले थे जिन्होंने इसे धमकी दी थी। इस व्यक्ति का यह भी कहना है कि इसने तो बस सूचना दी थी गिरफ्तारी आतंकवादियों की होनी थी लेकिन अब इस की गिरफ्तारी की जा रही है।
पेशे से है मूर्तिकार
सहारनपुर के मोहल्ला बेरी बाग का रहने वाला आनंद राज उर्फ नंदू पेशे से मूर्तिकार है और पुलिस का कहना है कि यह मानसिक रुप से बीमार भी है। वह एक सामान्य व्यक्ति नहीं है। पुलिस ने इसके पास से एक डायरी की बरामदगी है। इस डायरी में गृह मंत्रालय से लेकर इंटेलिजेंस विभाग के दूरभाष नम्बर व फैक्स नम्बर लिखे हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इसके पास से धमकी भरे पत्रों की मूल कॉपी और उस फैक्स की कॉपी भी बरामद की है जो इसने जनकपुरी थाना क्षेत्र से एनआईए मुंबई को भेजा था।
पुलिस ने की ये कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ने एनआईए और गृह मंत्रालय को झूठी सूचना देने के आरोपी नंदू को सरकारी काम में बाधा डालना और झूठी सूचना देकर भय का माहौल बनाने की कोशिश करने के आरोपों में न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया है। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है।
Updated on:
09 Dec 2017 11:04 pm
Published on:
09 Dec 2017 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
