27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में सहारनपुर के मयंक सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने

सहारनपुर के मयंक अग्रवाल IPL 2023 में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हे 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस उपलब्धि के बाद अब काष्ठ नगरी सहारनपुर की पहचान मयंक अग्रवाल के नाम से भी हो रही है।

2 min read
Google source verification
mayank.jpg

मयंक अग्रवाल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब काष्ठ नगरी सहारनपुर को मयंक अग्रवाल के नाम से भी जाना जाएगा। मयंक अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल IPL 2023 में वह सबसे महंगे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हे 8.25 करोड रुपए में खरीदा है। इसके बाद से सहारनपुर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा जोश है। मयंक अग्रवाल मूल रूप से सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। इनका आधा परिवार अभी भी सहारनपुर में ही रहता है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मयंक किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान भी रह चुके हैं।


ऐसे हुई बड़ी शुरुआत
मयंक अग्रवाल को बचपन से ही क्रिकेट का शौंक था लेकिन क्रिकेट का उनका सुनहरा सफर 2019 में शुरू हुआ। मयंक को पहली बार 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। उन्हें विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया था। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन के चलते वह सुर्खियों में आ गए।


आईपीएल में बने रॉयल चैलेंजर का हिस्सा
मयंक कर्नाटक के लिए कई बार रणजी ट्रॉफी मैच भी खेल चुके हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर टीम का वह हिस्सा बने और क्रिस गेल के साथ उन्होंने आईपीएल मैचों में अपनी पारी की शुरुआत की। मयंक के पिता अनुराग अग्रवाल भी अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं।

बेंगलुरु से हो गया था परिवार
मयंक मूल रूप से सहारनपुर के ही रहने वाले हैं लेकिन इनके दादा रविंद्र अग्रवाल 1996 के बाद सहारनपुर छोड़कर बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए थे। मयंक के दादा के भाई अभी भी सहारनपुर में ही रह रहे हैं। इंडियन हब्र्स के नाम से इनका सहारनपुर में बड़ा कारोबार है। मयंक के दादा के भाई का परिवार सहारनपुर में कमिश्नर आवास के पास आवास विकास में रहता है।

क्रिकेट प्रेमियों में खुशी
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मोहम्मद अकरम सैफी ने मयंक की इस उपलब्धि पर काष्ठ नगरी सहारनपुर वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद खुशी का मौका है और मयंक एक बेहतरीन बल्लेबाज खिलाड़ी हैं। इस घोषणा के बाद से क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले अवैध हथियारों के साथ 50 से अधिक लड़कों का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर फोटो के साथ दी जा रही बधाई
मयंक की इस उपलब्धि के बाद अब सोशल मीडिया पर मयंक के फोटो के साथ लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सहारनपुर का नाम रोशन करने वाले मयंक की इस उपलब्धि को लेकर युवा वर्ग काफी उत्साहित है।