23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-सहारनपुर के बीच मेमू ट्रेन आज से, 100 किलोमीाटर प्रतिघंटा होगी रफ्तार

सहारनपुर से दिल्ली के बीच आठ सुपरफास्ट मेमू ट्रेनों को रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है। अब सहारनपुर से दिल्ली का सफर और अधिक आसान हो जाएगा। डेली पैसेंजर को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

2 min read
Google source verification
memu_train.jpg

सहारनपुर-दिल्ली के बीच वाया शामली अब इलैक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। अब यहां मेमू ट्रेन चलेंगी।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर से वाया शामली दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर अब सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इस रूट पर साधारण ट्रेनें चलती थी जिनमें अक्सर चेन पुलिंग कर ली जाती थी। अब इस रूट पर मेमू ट्रेनों को चलाया जाएगा जो 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। कुल आठ सुपरफास्ट ट्रेनों को रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है।

इससे दिल्ली से सहारनपुर के बीच की दूरी भी अब कम हो जाएगी। इन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से दैनिक यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। ऐसे लोग जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्विस करते हैं, रोजाना ट्रेन का सफर करते हैं। अब उन्हें ट्रेन में अधिक समय नहीं गंवाना होगा उन्हे काम करने के लिए अधिक समय मिलेगा।


हर ट्रेन में होंगी 12 बोगियां
रफ्तार के साथ इन ट्रेनों का साइज भी बढ़ेगा। जो आठ नई ट्रेनें अब सहारनपुर दिल्ली के बीच दौड़ेंगी उनमें 12 बोगियां होंगी। अभी तक इस रूट पर डेमू ट्रेन चल रही थी। डेमू का मतलब डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट। यानी एक ऐसा इंजिन जो डीजल और बिजली दोनों से चलता है। इस इंजिन को जहां बिजली मिलती है वहां इसे बिजली से चलाया जाता है और जब बिजली लाइन नहीं होती तो इसे डीजल से चलाया जाता है।

ठीक इसी तरह से मेमू इंजन सिर्फ बिजली से चलता है। इसकी रफ्तार भी काफी तेज होती है। इसका पिकअप भी साधारण डीजल के इंजन से अधिक होता है। एसे में मेमू इंजिन में सफर करना ज्यादा बेहतर होता है। यह डीजल इंजिन की अपेक्षा कम समय में अधिक सफर तय कर लेता है।


इन ट्रेनों का होगा रिप्लेसमेंट
ट्रेन संख्या 0161 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 09622 सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर
ट्रेन संख्या 044 29 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 044530 सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर
ट्रेन संख्या 04 521 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर


जनता एक्सप्रेस में बदलाव नहीं
सहारनपुर से वाया शामली दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन अपने पुराने इंजन से ही चलती रहेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इसे भी अपग्रेड कर दिया जाएगा।


इंजन अपग्रेड होने से मिलेगी राहत
अभी तक डेमू इंजन होने की वजह से इन ट्रेनों के सहारनपुर पहुंचने पर इंजन को बदला जाता था। एक साइड से इंजन को हटाकर दूसरी साइड लगाना पड़ता था। इसके बाद यह ट्रेन वापसी में रवाना होती थी। अब मेमू इंजिन आने के बाद इस झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। सहारनपुर स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी के अनुसार ट्रेन जब सहारनपुर आएगी तो यहीं से वापस चल देगी। इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। दरअसल मेमू इंजिन को किसी भी दिशा में दौड़ाया जा सकता है यह आगे पीछे दोनो ओर बराबर शक्ति और रफ्तार के साथ दौड़ता है।