21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal: साेमवार आज आर्द्रा नक्षत्र में धृति याेग बन रहा है, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Highlights साेमवार आज आर्द्रा नक्षत्र में धृति याेग बन रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। चंद्र राशिफल से जानिए आज का राशिफल।

2 min read
Google source verification
5 MAY AAJ KA RASHIFAL MANGALWAR PANCHANG

5 MAY AAJ KA RASHIFAL MANGALWAR PANCHANG

25 may 2020 today horoscope aaj ka rashifal dainuik rashifal: सोमवार आज देश में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आर्द्रा नक्षत्र में योग बन रहा है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में है। आइए जानते हैं बन रहे याेग और चंद्रमा की स्थिरता आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करेगी। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ से जानिए आज का राशिफल

मेष राशि . परिवर्तन का समय है बातचीत करते समय सीमित शब्दों का ही प्रयोग करें। आज दैनिक कार्यों में समस्याएं आ सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।


वृष राशि . आज गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाकर रखना है। मन आपका चंचल रहेगा। पारिवारिक समस्याएं घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुरूप नहीं है। अच्छी बात है कि आज धन लाभ के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि . पूर्व में किए गए कार्यों का फल प्राप्त होगा। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं, लेकिन भाग्य का साथ मिल रहा है। कोई भी नया कार्य करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए।

कर्क राशि . मन चंचल रहेगा। चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। संतान के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं। दोपहर बाद का समय आप के अनुरूप नहीं है। जो भी शुभ कार्य करना है दोपहर से पहले ही कर लें। प्रमोशन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।


कन्या राशि . आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी विस्तार होगा। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है लेकिन गुस्सा ना करें। बहस करने से भी बचें।

तुला राशि . समय उतार-चढ़ाव वाला है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज धैर्य से आपके कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि . आज भावुक होना बिल्कुल भी उचित नहीं है। तर्क के आधार पर ही आपको निर्णय करने चाहिए। पुराने मामलों के आधार पर आज निर्णय लेना उचित नहीं होगा। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

धनु राशि .चिंता के भाव मन पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आज सकारात्मक आपको रहना है। खुद को खुश रखने की कोशिश कीजिएगा। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे


मकर राशि. किसी से भी आज आपको उलझना नहीं चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। सेहत के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। आर्थिक हालातों में सुधार होंगे।

कुंभ राशि. दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज पारिवारिक जनों से बहस करने से बचें। ऐसा करने से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें।


मीन राशि. मन चंचल है। मन को काबू करना आवश्यक है। नकारात्मक विचारों से बचना होगा. आज परिस्थितियां भी आपके अनुरूप नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में या जोखिम भरे कार्य करना उचित नहीं होगा। सामान्य निर्णय ही करें।