सहारनपुर। अगर आप भी पारम्मपरिक तरीके से ही खेती करते चले आ रहे हैं ताे यह खबर आपके लिए ही है। सहारनपुर के एक किसान ने अपने घर की क्यारी में केसर की खेती की है। इस किसान का दावा है कि वेस्ट यूपी की जलवायु में केसर की खेती की जा सकती है। यह अलग बात है कि अभी कृषि वैज्ञानिक यहां की जलवायु काे केसर की खेती के लिए उपयुक्त नहीं मान रहे हैं।