27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो सहारनपुर में किसी ने नहीं माने नए कमिश्नर के निर्देश, देखें फाेटाे

Highlights कमिश्नर ने दिए थे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ त्यौहार मनाने के निर्देश त्योहार में बाजारों में उमड़ी भीड़, ताे पैर तक रखने की नहीं मिली जगह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Nov 2020, 3:22 PM IST

sre-4.jpg

sre

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( saharanpur news ) नव नियुक्त कमिश्नर एस राजामौली के निर्देशों की पहले दिन ही हवा निकल गई। उन्होंने सहारनपुर ( Saharanpur ) कमिश्नर का चार्ज लेने के बाद सहारनपुर शामली और मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ त्योहार मनाया जाए लेकिन बाजारों में सभी ने नियम ताेड़ दिए और दुकानों पर पैर तक रखने की जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: एएसपी के जिला अध्यक्ष और भीम आर्मी के मंडल प्रभारी समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाजार में उमड़ी भीड़ ने कमिश्नर के इन निर्देशों को तार-तार कर दिया। सहारनपुर में लोगों में कोरोना का बिल्कुल भी कोई डर दिखाई नहीं दिया। कोर्ट रोड से लेकर पुराना शहर और देहरादून रोड से लेकर अंबाला रोड और नेहरू मार्केट से लेकर भगत सिंह मार्केट, नया बाजार, सर्राफा बाजार, लिंक रोड बाजार, शारदा नगर बाजार, हकीकत नगर बाजार समेत अन्य सभी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं हुआ। रात करीब एक बजे तक बाजार खुले रहे और इस दौरान सभी दुकानों पर पैर रखने तक की लोगों को जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: त्याेहार पर लोगों के लिए मुसीबत बना पंजाब में चल रहा किसानों का आंदोलन

यहां तक कि कोविड-19 ( Covid 19 ) के प्रोटोकॉल का भी कोई पालन नहीं हुआ ना तो दुकानदारों की ओर से सैनिटाइजिंग की कोई व्यवस्था की गई थी और ना ही मास्क ( face mask ) लगाने को लेकर कोई जिम्मेदारी लाेगाें के चेहरों पर दिखाई दी। बता दें कि सहारनपुर में एक बार फिर से कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है। यहां हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं और इन्हीं को देखते हुए सहारनपुर कमिश्नर ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया था कि त्यौहारों में दाे गज की दूरी मेंटेन कराई जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।

parika news ,