
बेल्थरारोड से अब मुंबई और पुणे का सफर होगा आसान, 7 नई ट्रेन का होगा ठहराव
एक अक्टूबर से रेलवे ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। अभी तक नोचंदी एक्सप्रेस मेरठ से चलती रही है। अब ये ट्रेन एक अक्टूबर से सहारनपुर से चला करेगी। रेल मंत्रालय ने ये निर्णय किया है। अभी तक छह रेक की एक ट्रेन सहारनपुर से चलती थी। ये ट्रेन बाद में मेरठ में नोचंदी एक्सप्रेस में मर्ज हो जाती थी। अब एक अक्टूबर से ये नियम बदल जाएगा।
लंबे समय से थी मांग
सहारनपुर के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सहारनपुर से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी होती थी। पहले लोगों को यहां सहारनपुर में इंतजार करना पड़ता था और फिर मेरठ में भी इंतजार करना पड़ता था। नगर विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने रेलमंत्री से मिलकर यह मांग उठाई थी। अब रेल मंत्रालय से ही इस कार्य को हरी झंड़ी मिली है।
23 कोच की होगी ट्रेन
एक अक्टूबर से यह ट्रेन 23 कोच की होगी। ट्रेन के समय में भी मामूली बदलाव किया जा सकता है। अगर ट्रेन के समय में बदलाव किया जाता है तो इससे भी लोगों को राहत मिलेगी।
Updated on:
29 Sept 2023 12:02 am
Published on:
29 Sept 2023 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
