
gupta bandhu
सहारनपुर। मूल रूप से भारत के रहने वाले गुप्ता बंधुओं को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर अफ्रीका में करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से गुप्ता बंधुओं से गहरे संबंध थे। आरोप है कि जैकब जुमा के शासनकाल में इन्होंने अफ्रीका में बड़े भ्रष्टाचार किए।
आपको बता दें कि सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल ने रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका के न्याय और सुधार सेवा मंत्रालय ने अब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दक्षिण अफ्रीका में हुए घोटाले के बाद गुप्ता बंधु वहां से दुबई चले गए थे। अब इनकी गिरफ्तारी दुबई से हुई है। माना जा रहा है कि अब इन्हें दक्षिण अफ्रीका प्रत्यर्पण संधि के तहत दुबई से लेगा लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण को लेकर एक संधि हुई थी और इसी के तहत अब गुप्ता बंधुओं की दुबई से गिरफ्तारी हुई है।
जानिए कौन है सहारनपुर के गुप्ता बंधु
सहारनपुर के रहने वाले अजय, राजेश व अतुल गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीका में अपना कारोबार स्थापित किया था। इनके पिता शिव कुमार गुप्ता सहारनपुर में राशन की दुकान करते थे। अजय गुप्ता ने सीए की पढ़ाई की है और अतुल व राजेश गुप्ता इंजीनियरिंग की पढ़ाई। यह पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1993 में यह तीनों भाई भारत छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। वहां पर इन्होंने सहारा के नाम से कंप्यूटर बनाने वाली आईटी कंपनी का बिजनेस शुरू किया। इसके बाद इन्होंने साउथ अफ्रीका की राजनीति में पैठ बना ली। उस समय दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से इन्होंने गहरे संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद कहा जाता है कि साउथ अफ्रीका की सरकार भी गुप्ता बंधुओं के इशारों पर काम करने लगी थी। इसके बाद गुप्ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका में सरकार से लेकर मीडिया खनन और रियल एस्टेट में अपनी धाक जमा दी। वर्ष 2016 में इनका कारोबार 773.47 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। कुछ ही दिनों में गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के सातवे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति बन गए थे।
आरोपों के बाद छोड़ दिया था दक्षिण अफ्रीका
वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका में जब अरबों रैंड यानी के दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा का घोटाला हुआ तो सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधुओं पर आरोप लगे। इसके बाद उन्होंने स्वयं निर्वासन में दक्षिण अफ्रीका को छोड़ दिया और दुबई चले गए। इनके दुबई जाने के बाद इंटरपोल ने गुप्ता बंधुओं के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और अब उसी के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई है।
Published on:
08 Jun 2022 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
