
man murdererd
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर 70 वर्षीय पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अनुसार नगला बस्ती निवासी 70 वर्षीय रघुवर दयाल अपने दो पुत्रों में से छोटे पुत्र प्रेम को अपनी 50 बीघा जमीन का हिस्सा न देकर बड़े पुत्र जगन्नाथ को जमीन का वारिस बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर आए दिन परिवार में कलह होता था।
जमीनी बटवारे को लेकर हुए विवाद में प्रेमसिंह अपने बहनोई अजय कुमार के साथ मंदिर के पास घात लगा कर बैठ गए और जब रघुवर दयाल खेत की ओर जा रहा तो उन लोगों ने गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि प्रेम सिंह की एक ही पुत्री है और जगन्नाथ के दो पुत्र। इसीलिए रघुवर दयाल अपने दूसरे पुत्र को उसका हिस्सा नहीं दे रहा था।
Published on:
24 Feb 2017 03:33 am
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
