2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
ताे ये है सहारनपुर कांड का सचः सचिन की माैत की घटना का एक आैर आॉडियाे आया सामने
Play video

ताे ये है सहारनपुर कांड का सचः सचिन की माैत की घटना का एक आैर आॉडियाे आया सामने

भीम आर्मी नेता के भाई की माैत के मामले में एक आैर अॉडियाे सामने आया है। इस अॉडियाे में दाे लाेग घटना काे लेकर बात कर रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 May 2018, 8:39 PM IST

सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सचिन वालिया की माैत की घटना काे लेकर एक आैर अॉडियाे सामने आया है। इस अॉडियाें में दाे लाेग फाेन पर बात कर रहे हैं। एक व्यक्ति दूसरे काे बता रहा है कि पुलिस इस मामले काे अभी हत्या ही समझ रही है। फिर दूसरा आदमी पूछता है कि आखिर क्या हुआ था। ताे पहला आदमी बताता है कि दरअसल तमंचे की ट्राई लेने की काेशिश कर रहे थे। उसमे गाेली डालकर बंद कर रहे थे आैर इसी दाैरान अचानक गाेली चल गई आैर सामने बैठे सचिन काे जा लगी। इससे पहले एक अॉडियाे सामने आया था जिसमें राम नगर गांव का ही एक बुजुर्ग पुलिस काे यह बता रहा है कि घटना रामनगर गांव में ही एक कमरे में हुई थी आपस में ही सचिन काे धाेखे से गाेली चलने के बाद लग गई है। इस आदमी ने यह दावा किया था कि यही सच है चाहे ताे इस घटना की जांच सीबीआई से करा ली जाए। अब यह एक आैर अॉडियाे सामने आया है। पहले खून धाेते हुए वीडियाे सामने आई इसके बाद एक अॉडियाे सामने आई जिसमें घटना काे कुछ आैर बताया गया आैर अब दूसरा अॉडियाे सामने आया है। इस तरह एक के बाद एक चाैंका देने वाले खुलासे हाे रहे हैं अब देखना यह है कि सहारनपुर पुलिस इस घटना का खुलासा कब करती है। एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस घटना के काफी करीब पहुंच चुकी है बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है जाे अॉडियाे सामने आये हैं उनकी भी जांच कराई जा रही है।