
देवबंद। शिक्षा की नगरी देवबंद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि, एक सप्ताह से मरीज न मिलने से लोगों ने राहत की सांस जरुर ली थी। लेकिन एक बार फिर मिलने से लोग के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र से लौटा एक मजदूर गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मरीज को कोविड-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मजदूरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
देवबंद में प्रवासी मजदूर को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। जिनका उपचार कोविड वन अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि 2 मई के बाद नगर में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया था। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अधिकारी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन आठ दिन पूर्व महाराष्ट्र से आए 17 प्रवासी मजदूर में से एक पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, प्रशासन ने सभी को क्वारंटाइन किया हुआ है। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाकी 16 मजदूरों को जामिया तिब्बिया अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। गायब एक मजदूर की तलाश जारी है। सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह ने बताया की महाराष्ट्र से 17 प्रवासी मजदूर आठ दिन पूर्व बस से देवबंद पहुंचे थे। जिनके पिलखनी अस्पताल में सैंपल लेकर उन्हें उनके घरों के निकट ही एक मकान में क्वारंटीन कर दिया गया था। इनमें से एक मजदूर की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।
Updated on:
15 May 2020 05:06 pm
Published on:
15 May 2020 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
