10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Opration Theatre: महिला के पेट में रुमाल भूल गए डॉक्टर, तीन दिन बाद…

Opration Theatre : महिला ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया लेकिन ऑपरेशन के दौरान कपड़ा महिला के पेट में ही छूट गया। अब इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच बैठा दी है।

2 min read
Google source verification
Saharanpur Hospital

सहारनपुर महिला चिकित्सालय का फोटो

Opration Theatre : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर रूमाल महिला के पेट में ही भूल गए। महिला को छुट्टी दे दी गई लेकिन जब वह घर पहुंची तो उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद महिला ने दूसरे अस्पताल में जाकर चेक कराया तो पता चला कि पेट के अंदर कपड़ा छूट गया है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद महिला ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया तो डॉक्टरों ने कपड़ा तो निकाल दिया लेकिन जब महिला प्राइवेट अस्पताल का बिल नहीं चुका पाई तो उसे कथित रूप से बंधक बना लिया गया। एक ही महिला के साथ दो-दो बार हुई इन घटनाओं को लेकर भीम आर्मी ने हंगामा कर दिया। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है और बेहतर उपचार के लिए महिला को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

प्राइवेट अस्पताल में कराया दोबारा ऑपरेशन

घटनाक्रम के अनुसार सहारनपुर के रहने वाली करिश्मा नाम की एक गर्भवती महिला को महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां पर महिला ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। सब कुछ ठीक हो गया लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में रुमाल भूल गए। महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला के पेट में रूमाल ( कपड़ा ) छूट इस बात का पता उस वक्त चला जब महिला के पेट में दर्द हुआ। दर्द होने पर महिला दोबारा चेकअप कराने के लिए पहुंची तो इस बात का पता चल सका। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जब मेडिकल कॉलेज में भी उन्हे बेहतर उपचार नहीं मिल सका तो महिला को दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दिया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला के पेट का दोबारा ऑपरेशन किया और फिर अंदर जो कपड़ा छूट गया था उसे निकाल लिया। इस कपड़े की वजह से महिला के पेट में दर्द हो रहा था

प्राइवेट अस्पताल पर भी पैसों के लिए बंधक बनाने का आरोप

महिला का दोबारा ऑपरेशन सफल हुआ लेकिन मुसीबत अभी कम नहीं हुई। आरोपों के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटल का बिल महिला के परिजन नहीं भर पाए तो प्राइवेट अस्पताल में महिला को कथित रूप से बंधक बना लिया गया। इस पूरे मामले में अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच बैठा दी है। पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला का ऑपरेशन जिला अस्पताल में हुआ था। इसके बाद महिला मेडिकल कॉलेज चली गई और फिर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अपना उपचार कराया। परिजनों का आरोप है कि पेट में कपड़ा छूट गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में ऐसी कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। बावजूद इसके बड़ी लापरवाही का मामला है। पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। पैनल ऑफ एक्सपर्ट इस पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच पूर्ण होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आरोपी और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देवबंद में महिला के साथ सड़क पर मारपीट, पांच पर FIR