
pappu bhagat
सहारनपुर। ''ग्यारह हसीनों ने मुझकों लूटा, ग्यारह दफा दिल मेरा टूटा। तू है मेरा लक्की नंबर, तेरा नंबर है 12
'मैं हू आशिक, आशिक आवारा'
हिंदी फिल्म का यह सुपरहिट गीत ताे आपने सुना ही हाेगा। सहारनपुर के पप्पू भगत ( Pappu ) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले वाले पप्पू भगत की एक दाे नहीं बल्कि 12-12 गर्लफ्रैंड हैं लेकिन आज तक उसकी शादी नहीं हाे पाई है। पप्पू का कहना है कि 11 अंजान हसीनाओं ने टेलीफाेन पर बात करके उसके दिल काे लूटा है और इन दिनों उसकी बातें 12वी गर्लफ्रैंड 'करिश्मा' से हाे रही हैं।
करिश्मा ने पप्पू से वादा किया है कि वह उसके साथ शादी करेगी और इसी आस में अब पप्पू सुबह-शाम गांव में करिश्मा की बाते करता है। यही कारण है कि, 40 वर्षीय पप्पू की प्रेम कहानियों का चर्चा पूरे गांव में आम है। ग्राम प्रधान पति ने बताया आज ही ( Today ) पप्पू उनसे मिला था और अपनी शादी की बात कर रहा था। दरअसल, पप्पू भगत काे राशन कार्ड भी चाहिए लेकिन उसका राशन कार्ड तभी बनेगा जब उसकी शादी हाे जाएगी।
उसने प्रधानपति काे बताया है कि, करिश्मा नाम की एक लड़की से उसकी फाेन पर बातें हाे रही हैं और करिश्मा ने शादी के लिए हां कर दी है। लड़की से फाेन ( mobile phone ) पर ही रिश्ता तय हाे चुका है और अब राशन कार्ड बनवा दिया जाए। फिलहाल प्रधानपति ने पप्पू काे भराेसा दिलाया है कि शादी होने पर उसका राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा।
जानिए कहा रहता है पप्पू भगत
पप्पू भगत के दिल में 12-12 गर्लफ्रेंड के लिए जगह है लेकिन खुद अपने रहने के लिए पप्पू के पास काेई जगह नहीं है। वह गांव के ही एक सार्वजनिक स्थल में रहता है। गांव के ही एक परिवार के यहां पप्पू खाना खाता है। वह गांव में सभी से घुलमिलकर रहता है। गांव के लड़के भी अक्सर उससे मजाक करते रहते हैं। पूछते रहते हैं कि तुम्हारी शादी कब हाेगी ? तुम्हारा क्या हाेगा ? इस पर पप्पू अक्सर यही गीत गुनगाता है कि 'अपनी ताे ऐसे या वैसे कट जाएगी, आपका क्या हाेगा जनाब-ए-आली'
सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल से भी मिलती-जुलती हैं पप्पू की प्रेमकहानियां
पप्पू भगत की प्रेम कहानियां ( Love Story ) 90 के दशक की फिल्मों से तो मिलती ही हैं लेकिन उनमें पिछले वर्ष रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल की झलक दिखाई देती है। ड्रीम गर्ल में आपने फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ( actor ayushman khurana , aayushman khurana ) काे लड़की बनकर बाते करते हुए देखा था। सहारनपुर के पप्पू की भी गर्लफ्रैंड ऐसी ही हैं जाे उससे लड़की बनकर बात करती हैं। पूरा मामला अब आप समझ ही गए हाेंगे।
दरअसल, जब हमने पप्पू की इन अंजान गर्लफ्रैंड की तलाश करने की काेशिश की ताे पता चला कि गांव के ही कुछ लड़के पप्पू से लड़कियों की आवाज में बात करते हैं। जब पप्पू ने हमे बताया कि उसकी कुछ गर्लफ्रैंड ऐसी भी थी जिन्हाेंने उससे अपना माेबाइल फाेन रिचार्च कराया और फिर उसके नंबर काे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसी से हमें शक हुआ और हमने सहारनपुरी पप्पू की इन कथित 11 गर्लफ्रैंड की तलाश की।
आपकाे यह जानकर और भी हैरानी हाेगी कि खुद पप्पू भगत काे भी इस बात का अंदाजा था कि, कुछ युवक भी उससे बात करते हैं लेकिन भागदाैड़ से भरी इस जिंदगी में फाेन पर हाेने वाली इन बातों काे पप्पू स्वस्थ मनोरंजन के रूप में लेता है। पप्पू का यही कहना है कि जीवन अनमाेल हैं और जिंदगी तनाव से भरी है ऐसे में जिसने जिंदगी काे हंसकर जिया वहीं सिकंदर है।
Updated on:
04 May 2020 05:08 pm
Published on:
04 May 2020 05:06 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
