15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP: चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर पैग बना रहा था शख्स, अब जीवनभर याद रहेगी SSP की कार्रवाई

सहारनपुर में पुलिस चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर एक शख्स पैग बना था। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड करते हुए पैग बना रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करा दिया।

2 min read
Google source verification
saharanpur_viral_video.jpg

Saharanpur viral photo

अभी तक आपने फिल्मों में विलेन या माफिया को पुलिस की कुर्सी पर बैठकर सिगरेट या शराब पीते हुए देखा होगा लेकिन अब सहारनपुर से ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वो पुलिस चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठा हुआ पैग बना रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया Social Media पर वायरल हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। वायरल फोटो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कोतवाली मंडी क्षेत्र का है मामला
वायरल फोटो सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी चौकी का बताया जा रहा है। वायरल फोटो में कोई और व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। अकेला व्यक्ति चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठा हुआ है, उसके हाथ में शराब की बोतल है और वो डिस्पोजल गिलास में पैग बना रहा है। इस शख्स के चेहरे को देखकर पता चलता है कि ये पार्टी रोजाना होती होगी। दरअस इसके चेहरे पर कोई डर या सिकन दिखाई नहीं देती।

पूरी पार्टी की थी तैयारी
वायरल फोटो को देखने से पता चलता है कि टेबल पर नमकीन के पैकेट भी रखे हुए हैं। कुछ गिलास भी रखे हुए हैं। पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी रखी हुई हैं। इससे साफ पता चलता है कि पूरी पार्टी की तैयारी है। यानी यह शख्स अकेला नहीं है और भी व्यक्ति यहां बैठेंगे और फिर पैग चलेंगे।

एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन
इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने सख्त एक्शन लिया। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। इसके साथ ही वायरल फोटो में दिख रहे इमरान नाम के शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।