
पुलिस विभाग में फेरबदल: 20 थानेदारों का तबादला, दो एसआई भी बदले गए
सहारनपुर। वर्ष 2020 के पहले दिन यूपी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। इस तबादला सूची में बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह को सहारनपुर का एडीएम न्यायिक बनाया गया है। इनके साथ ही सुरेश कुमार सोनी काे सहारनपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला अंबेडकर नगर के लिए हुआ है उन्हें अंबेकर नगर में एडीएम बनाया गया है।
अभी तक सहारनपुर एडीएम न्यायिक पद पर नियुक्त शेरी को मेरठ का आवास आयुक्त बनाया गया है। इसी तबादला सूची में बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा को एटा का एडीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इस तबादला सूची में कई प्रशासनिक अधिकारियों से चार्ज छिन गए हैं और उन्हें फिलहाल वेटिंग में डाल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। न्यायिक एडीएम बने प्रदीप कुमार ने सहारनपुर में अपना चार्ज संभाल लिया है। सहारनपुर पहुंचते ही प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात की।
IPS transfer List IAS and IPS transfers IPS transfers IPS transfer IPS transferred transfer Saharanpur
Published on:
02 Jan 2020 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
