12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान मसूद के समर्थन में पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुरक्षा घेरा तोड़ लोगों के साथ ली सेल्फी- देखें वीडियो

प्रोग्राम बदलाव के बाद मंगलवार दोपहर को सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो के दौरान गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच पहुंची प्रियंका गांधी लोगों ने प्रियंका गांधी पर की फूलों की बारिश

2 min read
Google source verification
news

सहारनपुर में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी

सहारनपुर।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को बिजनौर में रोड शो के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे सहारनुपर लोकसभा क्षेत्र में पहुंची।यहां प्रियंका गांधी ने सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया।इस दौरान लोगों की भारी भीड़ रही। वहीं प्रियंका गांधी के लिए उमड़ी भारी भीड़ को देख वह सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए लोगों के बीच जा पहुंची। यहां लोगों ने जमकर कांग्रेस के नारे लगाने के साथ ही सेल्फी ली। प्रियंका की झलक पाने के लिए महिलाआें की भी भारी संख्या सड़क के दोनों तरफ दिखार्इ दी।प्रियंका गांधी ने सभी से हाल मिलाते हुए वोट की अपील की।

इमरान मसूद को साथ लेकर रोड शो में उतरी प्रियंका

सहारनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए प्रचार में पहुंची प्रियंका गांधी ने जैन बाग मार्केट से इमरान मसूद को खुली गाड़ी में साथ लेकर रोड शो शुरू किया।इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही।करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।वहीं लोगों के उत्साह को देख प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताआें के बीच आ पहुंचीं। इसबीच ही प्रियंका गांधी से हाथ मिलाने आैर सेल्फी खिंचाने वालों की भीड़ लग गर्इ। वहीं लोगों ने प्रियंका गांधी पर फूल की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिलाएं भी पहुंची।प्रियंका गांधी ने भीड़ में मौजूद महिलाआें से हाथ जोड़कर आैर उन्हें गले लगाकर वोट की अपील की।प्रियंका गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में महिलाएं खड़ी रही।

रोड शो के दौरान भारी संख्या में मौजूद रहे लोग

प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर तीन बजे जैन बाग से शुरू हुआ। यहां से प्रियंका गांधी का रोड शो लकड़ी बाजार आैर लकड़ी बाजार से अंबाला रोड कुतुबशेर थाने तक पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे के इस रोड में प्रियंका गांधी कर्इ जगहों पर गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच पहुंच गर्इ। वहीं रोड शो के रूट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी भी रोड शो के बीच मौजूद है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App