13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal: मंगलवार आज सभी 12 राशि वाले रहें सचेत, भैया दूज पर भूलकर भी ना करें ये काम

Highlights मंगलवार का सभी राशियों का राशिफल जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे यह भी जानिए कैसा रहेगा आज का दिन Rashifal in hindi 29 october 2019

5 min read
Google source verification
Aaj ka rashifal 24 October : विष्णु भगवान की कृपा से आज कर्क, तुला और धनु वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 24 October : विष्णु भगवान की कृपा से आज कर्क, तुला और धनु वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka Rashifal in Hindi: 29 अक्टूबर 2019 मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है लेकिन आज भूलकर भी किसी को पैसा उधार देने से बचें। आज सभी 12 राशि वालों को यह बात समझनी होगी कि आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं हैं। आज वाहन चलाते समय भी थोड़ा सा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय दूसरे इन लोगों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं भैया दूज पर मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। भैया दूज पर सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ

राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। किसी से भी विवाद नहीं करना है। समय का प्रबंधन जरूरी है। मधुर वाणी से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आप आसानी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। वाहन चलाते समय सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें। खाने-पीने की वस्तुओं में सचेत रहने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन आज किसी से भी आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए। आज किसी पर भी विश्वास करना भी आपके लिए उचित नहीं है। जो भी सूचनाएं मिले उन्हें पुष्ट अवश्य कर लें। विवाद से बचें आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। भाग्य का साथ मिल रहा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन किसी से भी बहस करने से बचें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है।


राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। सड़क पर चल रही दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और विरोधी शांत होंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों की राशि में 29 अक्टूबर 2019 का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर खाना आपके लिए उचित नहीं है। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और जीवनसाथी से भी अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज आपका भाग्य उदय है लेकिन कार्यों की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्त रहेंगे।


राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
बहनों से प्यार मिलने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। आज आपके हाथों से किसी ऐसे व्यक्ति का भला होने जा रहा है जो पिछले लंबे समय से परेशान था। आज विवाद करने से आपको बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर से बहस करने से बचें। आज सहकर्मी चुगली कर सकते हैं। वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता जरूरी है। यही आज आपकी सफलता का मंत्र है। श्रीराम का ध्यान कीजिए। इससे श्री हनुमान खुश होंगे।

कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों की राशि में आज दिन भर उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहे हैं। कभी खुशी कभी गम जैसे हालात दिन भर रहेंगे। व्यस्त रहेंगे एक ही समय पर एक से अधिक कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। कुछ ऐसे निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं जिने लेने में आप खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। ऐसे में जीवन साथी या पिता से आपके सलाह लेनी चाहिए। दोनों से ही अच्छी सलाह आपकों मिलने वाली है।

राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
वाहन चलाते समय सचेत रहें। खर्च करते समय भी सावधानी बरतें। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें आज से सुधार शुरू होगा। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथ से दूध देना आपके लिए शुभ है। अगर कुत्ता आपके हाथ से दूध पी लेता है तो समझिए आज से आपका समय अच्छा शुरू हो गया है। व्यापारी और कारोबारियों की राशि में लाभ के योग बने हुए हैं।

राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। किसी भी सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देना भी आपके लिए सही नहीं रहेगा। आज धैर्य बेहद आवश्यक है। जब तक आपसे ना कहा जाए बिना पूछे किसी को भी सलाह देना आपके लिए अच्छा नहीं है। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। आज जितना आप शांत रहेंगे उतना ही दूसरों को प्रभावित करेंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज चिंतन करने का समय है जो कार्य आप कर रहे हैं उससे बेहतर प्रदर्शन आप कर सकते हैं।

राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों की राशि में भी लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन आज किसी ऐसे व्यक्ति से लाभ होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं जो आपके लिए बिल्कुल अनजान होगा। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सोशल मीडिया पर भी आज आप छाए रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज सीनियर से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। ग्रहणियों के सम्मान में वृद्धि होगी।


राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। महंगे उपहार आज आपको प्राप्त होंगे। आज भाइयों और बहनों से भी प्रेम मिलेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। लुभावने प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले तर्क जरूर कर लें। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज अपने कार्यों का प्रदर्शन करने का समय है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।


कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज आपके जो भी कार्य रुके हुए हैं उन्हें पूरा करने का समय है। आपकी राशि में पूर्णता के योग बने हुए हैं। कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आज आपकी राशि में मंगल योग बने हुए हैं। ध्यान रहे किसी से भी आपको भी विवाद करने से बचना है। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। वाहन के रखरखाव में खर्च होने की भी आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं।


राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। पड़ोसियों से बहस हो सकती है। परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती हैं। बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। बहस विवाद का कारण बन सकती है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आप आसानी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।