26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाथरूम सिंगर हैं तो यह माैका आपकाे स्टार बना सकता है

रेलवे की ओर से सहारनपुर, कालका, शिमला, भटिंडा और अंबाला में 22 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं ऑडिशन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Apr 2018, 8:16 PM IST

saharanpur news

song competition

सहारनपुर।
अगर आप गुनगुनाते हैं या बाथरूम सिंगर हैं या फिर आपको लगता है कि आपकी आवाज में दम है लेकिन कभी आपकाे माैका ही नहीं मिला, तो अब यह मौका मत छोड़िएगा। ऐसी ही छिपी हुई कला को बाहर निकालने के लिए रेलवे अलग-अलग शहरों में ऑडिशन करा रहा है। इस प्रतियोगिता का नाम रेलवे की ओर से सांस्कृतिक प्रतिभा खोज रखा गया है। सहारनपुर कालका,शिमला, भटिंडा और अंबाला में रेलवे की ओर से इस प्रतिभा खाेज प्रतियाेगिता के लिए ऑडिशन कराए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से शुरु होकर यह ऑडिशन 20 मई तक चलेंगे और इसके बाद प्रतियोगिता में पहले दूसरे आैर तीसरे स्थान पर आने वाले विजयी प्रतिभागियाें काे फेम के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।


रेलवे का सांस्कृतिक विभाग है आयोजक
यह कार्यक्रम अंबाला रेल मंडल की ओर से कराया जा रहा है और इसके आयोजक भारत स्काउट्स गाइड और रेलवे अंबाला मंडल के सांस्कृतिक विभाग हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकारों के लिए एक शर्त भी रखी गई है और वह शर्त यह है कि इस कार्यक्रम में केवल रेलवे के कर्मचारी या उनके पारिवारिक सदस्य यानि आश्रित ही हिस्सा ले सकते हैं। उत्तर रेलवे मंडल सांस्कृतिक संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पांच अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तारीखों पर ऑडिशन रखे गए हैं। इन ऑडिशन में शामिल होने वाले कलाकारों को अ़ॉडिशन वाले दिन सुबह 10:00 बजे तक अॉडिशन स्थल पर पहुंचना जरूरी हाेगा। ऑडिशन में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। बतादें कि इस प्रतियाेगिता गीत गाने वाले कलाकाराें के साथ वाद्य यत्राें काे बजाने आैर प्ले करने वालाे के लिए भी है। सोलो आैर क्लासिकल प्रस्तुति दी जा सकता है इसी तरह से स्टूमेंटल में भी लाइट और क्लासिकल दोनों तरह इंस्ट्रुमेंटल प्ले कर सकते हैं।

यहां होंगे ऑडिशन
सभी कलाकारों का चयन अंबाला मंडल सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता के लिए अॉडिशन 22 अप्रैल को सहारनपुर के रेलवे इंस्टिट्यूट में हाेगा। 29 अप्रैल को कालका के रेलवे इंस्टिट्यूट में हाेगा, 6 मई को शिमला के रेलवे इंस्टिट्यूट में हाेगा और 13 मई को बठिंडा के रेलवे इंस्टिट्यूट में हाेगा इसके अलावा 20 मई को अंबाला के स्काउट हट में ऑडिशन होगा और यह सभी ऑडिशन सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे। प्रतिभाग करने वालाें काे ऑडिशन शुरू होने से एक घंटा पहले यानि 10:00 बजे तक पहुंचना होगा। इस तरह प्रतिभागी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा सकेंगे। मौके पर ही प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए फाइनल कर दिया जाएगा।