22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
राजीव शुक्ला बाेले कांग्रेस ने कभी जिन्ना काे नहीं पूजा, भाजपा अपना स्टैंड क्लियर करें
Play video

राजीव शुक्ला बाेले कांग्रेस ने कभी जिन्ना काे नहीं पूजा, भाजपा अपना स्टैंड क्लियर करें

सहारनपुर पहुंचे राजीव शुक्ला ने उम्मीद जताई है कि 2019 में विपक्ष एकजुट हाेकर लड़ेगा। उन्हाेंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी जिन्ना काे नहीं पूजा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 May 2018, 10:41 PM IST

कैराना उप चुनाव में अभी चाराें हाईकमान की बात चल रही है। काेशिश इस बात की है कि विपक्ष काे जितना अधिक मजबूत बनाया जा सकता है उतना अधिक मजबूत बनाया जाए। इसी के प्रयास चल रहे हैं। यह बात रविवार काे सहारनपुर पहुंचे राजीव शुक्ला ने कही। राजीव शुक्ला यहां आईपीएल फैन पार्क के लिए पहुंचे थे। इस दाैरान उन्हाेंने पत्रकाराें से वार्ता की आैर कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। उन्हाेंने महागठबंधन की आेर इशारा करते हुए बाेले कि उम्मीद की जा सकती है कि विपक्ष एकजुट होकर लड़े। एेसा हाेने के कारण बदलाव निश्चित है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रहे जिन्ना विवाद के एक सवाल पर उन्हाेंने कहा कि जिन्ना को कांग्रेसियों ने कभी नही पूजा, हम यानि कांग्रेस हमेशा से ये बोलते रहे कि जिन्ना ने देश को तोड़ा है और बेवजह का बंटवारा करके सारा काम करवाया है, जिससे दंगे फसाद हुए है। हमने जिन्ना का कभी नहीं पूजा हां भाजपा ने आैर उनके वरिष्ठ नेताओ ने जिन्ना की मजार पर माथा टेका। राजीव शुक्ला ने आडवाणी का नाम लेते हुए कहा कि कराची में जाकर उन्हाेंने माथा टेका ओर कहा कि जिन्ना बहुत बड़े सैकुलर थे। राजीव शुक्ला बाेले कि भाजपा देश काे ये बताये कि उनका जिन्ना को लेकर क्या विचार है। एक तरफ उनके कुछ नेता फ़ोटो उतरवाने की बात कर रहे हैं और दूसरी आेर कुछ बीजेपी नेता जिन्ना को देश बताते हैं। बाेले कि सारी गड़बड़ी भाजपा में हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का नाम लिए बगैर ही उन्हाेंने तंजभरे लहजे में कहा कि कांग्रेस ने कभी कराची में जाकर माथा नही टेका। कर्नाटक चुनाव के सवाल पर राजीव शुक्ला बाेले कि कर्नाटक चुनाव में कॉग्रेस पुनः सरकार बनाएगी आैर यह सभी देखेगें।