
शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
10 फरवरी 2020 सोमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल। 10 Februray 2020 का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल फल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशिफल: साेमवार का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है। प्रेम योग आपकी राशि में बन रहा है। प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं। बहस करने से बचें। परिवार को समय दें। भाग्य का साथ मिल रहा है।
वृष राशिफल: आज का दिन अच्छा बीतेगा। भाग्य का साथ वृष राशि वालों को मिल रहा है। आज आपकी राशि में भौतिक सुख के योग भी बने हुए हैं। पूर्व में जो भी निवेश आपने किए थे उनका फल आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको सजगता रखनी होगी। मन प्रसन्न हाेगा दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि: साेमवार आज आनंद योग आपकी राशि में बन रहे हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट से सलाह करके ही निवेश करें। आज भवन और वाहन सुख के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं।
कर्क राशिफल: सोमवार का दिन आपके लिए उत्तम योग लेकर आया है। आज कुछ घटनाक्रम अनदेखे करने की आवश्यकता है। हर क्रिया की प्रतिक्रिया उचित नहीं है। तनाव से बचना है नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए। प्रेम योग आपकी राशि में बन रहा है। प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं आज अपने ही कुछ लोगों से आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशिफल : 10 फरवरी 2020 सोमवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा। आज आपके सितारे बुलंद हैं और भाग्य का साथ भी आपको मिल रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा। दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन मित्रों के सहयोग से उलझने कम होंगी। इनकम के योग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन जल्दबाजी करने से बचना होगा।
कन्या राशिफल : आज का दिन थोड़ा सा आपके लिए कठिनाई भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खर्च बढ़ने की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। कुछ गलतफहमियां आपसी रिश्तों में दरार डालने की काेशिश कर सकती हैं इसलिए मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। तनाव से बचें हंसता हुआ चेहरा आज आपके लिए शुभ है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
तुला राशिफल: व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। पूर्व में जो निवेश आपने किए थे उनका फल आज आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन उत्तम है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सीनियर का साथ आज आपको मिल रहा है। मित्रों के साथ बिताए गए समय भी अच्छा रहेगा। किसी काे भी अपने मुंह से बुरे शब्द ना बाेलें।
वृश्चिक राशि: सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। समय आपके अनुकूल है जो भी कार्य आप करना चाहते हैं उन्हें शुरू कर सकते हैं। आज मेहनत का फल आपको मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों का भी आपको सहयोग मिल रहा है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। सच्चाई के साथ आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। किसी काे भी पैसा उधार देने से बचें।
धनु राशिफल : धनु राशि वालों के लिए समय सचेत रहने का है। अपने ही कुछ लोग आपसे क्षल करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको गलत सूचनाएं मिल सकती हैं। अच्छी बात यह है कि भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है और आपके सभी कार्य स्वत: ही होते चले जाएंगे। अचानक धन लाभ के योग भी आपके राशि में बन रहे हैं। आज अच्छा संवाद स्थापित करना आपके लिए भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में सहायक साबित होगा। वाहन तेज चलाने से बचें।
मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में बन रही है। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज मानसिक रूप से खुद को प्रसन्न रखने की कोशिश करें तनाव से बचें।
कुंभ राशि : समय आप के अनुरूप है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकम के साधनों में भी इजाफा होगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए उत्तम समय है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल आपको मिलेगा। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए उत्तम समय है। पारिवारिक सदस्यों का मित्रों का सहयोग मिल रहा है। पूर्व में की गई मेहनत और निवेश का भी फल आज आपको प्राप्त होगा। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है। उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
Published on:
09 Feb 2020 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
