26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal: बुधवार आज बन रहे हैं दाे शुभ याेग लेकिन पांच राशि वालों काे रहना हाेगा सचेत, जानें आज का राशिफल

Highlights 10 जून 2020 बुधवार आज छत्र व इंद्र नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा आज मकर राशि से शनि राशि में प्रवेश कर रहा है।

3 min read
Google source verification
rashifal

aaj ka rashifal

बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? जानने के लिए आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से सभी 12 राशियों का राशिफल। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार 10 जून 2020 बुधवार आज छत्र व इंद्र नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा आज मकर राशि से शनि राशि में प्रवेश कर रहा है। आज का दिन चुनौती भरा है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाएं।


मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है लेकिन कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। जिन्हें आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। कोई भी निर्णय करते समय तथ्यों के आधार पर फैसले लेने हैं। भावुक नहीं होना है।

वृष राशिफल कहता है कि आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी लेकिन पारिवारिक सदस्यों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। किसी प्रिय से भी मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

मिथुन राशिफल कहता है कि आज मिथुन राशि वालों को कोई भी ऐसा निर्णय नहीं करना है जो जल्दबाजी में लिया गया हो। बिजली के उपकरणों से भी आज दूरी बनाकर रखनी हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उत्तम समय है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।


कर्क राशिफल कहता है कि बुधवार का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। अचानक कुछ चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है। आज समय का प्रबंधन आपके लिए बेहद आवश्यक है। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें।


सिंह राशिफल कहता है कि बुधवार का दिन आपके लिए उत्तम है। आपकी जो प्रतिभा है आज उसका प्रदर्शन करने का समय है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो सुबह 10:00 बजे के बाद का समय आपके लिए उत्तम है।


कन्या राशिफल कन्या राशि वालों को आज सचेत रहना होगा। आपके आसपास का माहौल अनुरूप नहीं है। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। आज वाणी में मधुरता रखें बहस करने से बचें। झूठ के साथ आगे बढ़ना उचित नहीं है। इससे क्षणिक लाभ ही होंगे और भविष्य में होने वाले फायदों का भी आप नुकसान कर बैठेंगे।


तुला राशिफल कहता है कि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। अपने व्यवहार में गुस्से से आपको बचना होगा। सरकारी कार्यों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। शाम का समय आपके लिए उत्तम है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य बीतेगा। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नकारात्मक विचारों से बचे आज सकारात्मकता के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

धनु राशिफल कहता है कि बुधवार का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा बीतेगा। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आज चिंताएं हो सकती हैं। अचानक खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। अच्छी बात यह है कि मित्रों का सहयोग मिल रहा है।

मकर राशिफल कहता है कि आज किसी के भी बहकावे में आपको नहीं आना है। अपने निर्णय खुद लेने होंगे। दूसरों पर अपने निर्णय छोड़ना उचित नहीं है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। दोपहर के समय कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी में मधुरता आवश्यक है।


कुंभ राशिफल कहता है कि आज आपको जीवन की अपनी सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। आज आपकी राशि में भौतिक सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। लेकिन भावुक होने से बचना है आज कुछ लोग आपको भावुक करने की काेशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको निर्णय तथ्यों के आधार पर लेने होंगे। तनाव के कारण नींद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


मीन राशिफल कहता है कि आज अचानक कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। आज आपके भाई और बहनों को भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज समय का प्रबंधन करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी भाग्य का साथ मिल रहा है। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचना है।