
Rashifal
21 सितंबर 2019 शनिवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल।
21 सितंबर 2019 शनिवार आज अश्विन मास है और कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आइए जानते हैं आज का राशिफल साथ ही जानते हैं कि, आज क्या कहते हैं अलग-अलग राशि वालाें के भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
Rashifal मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन सामान्य से बेहतर है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए शनिवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। अपने कारोबार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति मेष राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज दिन भर आपको कोई ऐसी चिंता सताती रहेंगी जो बिल्कुल अदृश्य होगी निरर्थक हाेंगी। नकारात्मक विचारों से आपको बचना है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। सफलता प्राप्त होगी। अगर प्रिय से अपने मन की बात का इजहार करना चाहते हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय अच्छा है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना मेष राशि वालों के लिए उचित नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह करना आवश्यक है। मछलियों को अपने हाथों से खाना दें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो शनिवार आज वृष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आर्थिक पक्ष बलवान है। आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज किया गया अध्ययन आपके काम आएगा। अगर परीक्षा परिणाम आने वाले हैं तो आपके हित में आएंगे। कारोबारियों के लिए आज अचानक यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों को विदेश यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज की गई यात्राएं आपके हित में रहेंगी। लाभ में रहेंगे लेकिन ध्यान रखें यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की रक्षा करें, सचेत रहें। कुछ कीमती सामान खोने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। अगर निवेश करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। लंबी अवधि में निवेश करना बेहतर रहेगा। एक्सपर्ट की सलाह के बाद निवेश करें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस आने के योग नहीं है। ब्राह्मण को अपने हाथ से लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा व्यापारियों और कारोबारियों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे या फिर किसी कार्य में आप पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। यह अलग बात है कि आज कोई भी कार्य करने से पहले आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं लेकिन ईमानदारी से आगे बढ़ें मेहनत का फल प्राप्त होगा। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आपकी जो पारिवारिक समस्याएं चल रही हैं उनमें भी आज कमी आएंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इससे आपका मन प्रसन्न होगा और जो मानसिक थकान आप महसूस कर रहे हैं वह भी खत्म हो जाएगी। आज मंदिर में पीले रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपके भाग्य के सितारे उज्जवल हैं। सीनियर का और शासन में बैठे लोगों का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। कोई भी कार्य अगर आपका रुका हुआ था तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। आज किए गए प्रयास सफलता की ओर लेकर जाएंगे। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। जीवन साथी और प्रिय से भी आज आपको भरपूर प्रेम प्राप्त हो रहा है। अगर आप अपने मन की बात का इजहार करना चाहते हैं तो आज का समय अच्छा है। अपने मन की बात आप कह सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी और सामने वाला भी आपकी मनोस्थिति को समझेगा। अचानक यात्रा पर जाने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक स्थल की यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हाेगा। किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए आज वाणी में मधुरता बना कर रखिए मधुर वाणी से ही आपके संपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए अच्छे योग आज बन रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। जो भी आपके रुके हुए कार्य थे उन्हें आज पूरा कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज अपने ही करीबी लोगों से आपको सचेत रहना होगा सावधान रहना होगा। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं अपनी गोपनीय बातों को भी दूसरे लोगों से साझा कर लेते हैं और इसी का आज आपको नुकसान भी हो सकता है। आपको थोड़ा सा अपने स्वभाव में बदलाव करना होगा आपको ना करना भी सीखना होगा और ध्यान रखिएगा अपनी गोपनीय बातें दूसरों को बताने से आज परहेज करें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। कोई भी ऐसे शब्द आपको नहीं कहने हैं जो दूसरों को बुरे लगते हाें। अगर आपको गुस्सा आए तो शांत रहिएगा इससे दूसरों के मन में आपके प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं बनेगा।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो जो लोग राजनीति में है आज उनके लिए अच्छे योग बने हुए हैं। सफलता उन्हें प्राप्त होगी। सीनियर से मुलाकात के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी जीवनसाथी से महत्वपूर्ण सुझाव आपको प्राप्त होंगे और भरपूर प्रेम भी मिलेगा। आज मित्रों का सहयोग भी आपके राशि में साफ दिखाई दे रहा है। रिश्तों को मजबूत करने का समय है। रिश्तों में प्रेम भरने का समय है। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई गलतियां हुई हैं ताे तो आज आपको आगे आकर गलतियों को मान लेना चाहिए। इससे सभी कंफ्यूजन दूर हाेंगे खत्म हाेंगे और प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल आज बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। उनके साथ समय बिता सकते हैं। ऐसा करने से एक दूसरे के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। इससे आपका भाग्य उदय होगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। भागदौड़ जैसा माहौल आपके आसपास रहेगा। एक ही समय में आपको एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। मन आपका चंचल बना रहेगा। इधर उधर दौड़ता रहेगा। इसलिए आज मन को एकाग्र करने के लिए प्रैक्टिस करें मन को एकाग्र करने के लिए योग कर सकते हैं, अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। जीवन साथी से आपको आज प्रेम प्राप्त हो रहा है। अपने मन की बातों का आप इजहार कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई ऐसी बात है जो आप जीवनसाथी को प्रिय से साझा करना चाहते हैं तो आज का समय अच्छा है। अपने मन की बात आप कह दीजिए। कार्यक्षेत्र में दोपहर के समय कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन आप लगातार प्रयासरत रहिएगा सफलता प्राप्त होगी। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। तुला राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा सचेत रहना होगा।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज सीनियर से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज कुछ अलग करने का समय है। कुछ रोचक करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज आप उसको पूर्णता का रूप दे सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे जहां नए लोग आपसे मिलेंगे और आपकी कुशलता को पहचानेंगे। आपसे इंप्रेस होंगे। दोपहर के समय आपके लिए थोड़ा सा कष्ट आ सकता है। एक ही समय पर आपको एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे में धैर्य ही आपकी शक्ति बनेगा। धैर्य बनाए रखिएगा जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान की ओर ले जा सकते हैं। इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले आपको थोड़ा सा सोच-विचार करके कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दीजिए गाय को अपने हाथों से रोटी देने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे शनिवार का दिन धनु राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आया है। पिछले कुछ दिनों से अगर आपकी आर्थिक समस्याएं चल रही थी तो उनमें कमी आएगी और आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। तो कुछ नए लोगों से भी आपकी भेंट होगी। ऐसे कार्यक्रमों में आपको शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा जहां नए लोग आपको जानेंगे आज आपकी राशि में विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बन रहे हैं सफलता प्राप्त होगी। आज निवेश करने का समय है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट से सलाह करके आप निवेश कर सकते हैं। आज किया गया निवेश आपको अच्छे लाभ देने वाला है। ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान कीजिए। ऐसा करने से जो समस्याएं आपकी चल रही हैं आर्थिक परेशानियां जो आपकी चल रही हैं उनमें कमी आएगी और धन लाभ आपको होंगे।
राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी जो समस्याएं चल रही थी उनमें कमी
आएगी। मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए अवसर आपके लिए खुलेंगे। कुछ समस्याएं आपको दोपहर के समय या फिर सुबह के समय परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज मकर राशि वालों को सचेत रहना होगा। जब आप घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज घर से बाहर का भोजन आपके लिए उचित नहीं है। इससे पेट के विकार हो सकते हैं। आज अधिक भोजन करने से भी पेट के विकार होने की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं। इसलिए भोजन भी आज आपको संयम के साथ ही करना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात के लोग आपकी राशि में दिख रहे हैं। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी भेंट होगी जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा।
राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा शनिवार का राशिफल कहता है कि मकर राशि वालों को आज संयमित रहना होगा। आज उनका जो आर्थिक पक्ष है उसमें जो समस्याएं चल रही थी वह खत्म होने वाली हैं और आज से अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। आज परिवारजनों रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है अपने कार्यों को निकलवाने के लिए आज प्रसन्न चित्त और खुश चेहरा आवश्यक है। मधुर वाणी से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। ध्यान रखिएगा आज भूलकर भी काले रंग काे दुत्कारना नहीं है। किसी भी कुत्ते काे आज आपकाे लात नहीं मारनी है । यदि आप ऐसा करते हैं ताे इससे आपका भाग्य छिन्न हाेगा। आज ब्राह्मण काे अपने हाथों से पीले रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय हाेगा और धनलाभ हाेंगे।
राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर है। जो पारिवारिक समस्याएं आपकी चल रही थी उन्हें आज खत्म करने का समय है। रिश्तो में मजबूती लाइए रिश्तों में प्यार बढ़ाइए। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। प्रेम आज आपको मिल रहा है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। ध्यान रहें यात्रा करते समय आज आपको रफ्तार से दूरी बनाकर रखनी है। वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज दुर्घटना की आशंका है आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए वाहन चलाते समय सचेत रहें। सावधानी बरतें। जब तक बहुत आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें।
Published on:
21 Sept 2019 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
