4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 3 जनवरी का राशिफल

दैनिक राशिफल Daily Horoscope Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi ka Rashifal

7 min read
Google source verification
horoscope news

rashifal

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन, आज का राशिफल 3 जनवरी शुक्रवार 2019 गुरुवार आज दिन की शुरुआत अनुराधा नक्षत्र में होगी और दाे शुभ याेग के साथ दिन में एक अशुभ योग भी बन रहा है। आज चंद्रमा मंगल की राशि में रहेगा। ज्योतिष विद्या के मुताबिक गृहाें की स्थिति और बन रहे शुभ योग आज सभी राशि के जातकों पर असर डालने वाले हैं। आज अच्छे फल मिलने वाले हैं ।आज चंद्र राशियों में कर्म प्रधान है और आज किए गए कार्यों का फल सभी राशि के जातकों को मिलेगा। तो आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं अलग-अलग राशि के जातकों के भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन । सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifalmesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन तनाव आज मेष राशि वालों को घेरने की कोशिश करेगा। आज आलस आपके चंचल मन पर हावी हाेने की काेशिश करेगा। कार्यों की अधिकता के कारण तनाव भी हावी हो सकता है। आज पारिवारिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। आज मेष राशि वालों को किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि अगर आप कारोबारी हैं तो आज कारोबार में विस्तार के योग बने हुए हैं। आज कारोबार को बढ़ावा दे सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको छोटे छोटे कार्यों में करनी पड़ सकती है लेकिन आज आपके सभी कार्य सफल हो जाएंगे। कार्यों में रुकावट नहीं आएंगी। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। मानसिक रूप से आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। राहत आपको आज मानसिक रूप से महसूस होगी। आत्मविश्वास में आज आपके बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को कोई भी कार्य करने में सक्षम समझेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज वृषभ राशि वालों की राशि में भाग्य का साथ है और इसी कारण आपके सभी कार्य बनने वाले हैं। आज अचानक धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं और रोजगार के नए अवसर भी आज वृषभ राशि वालों के लिए बनेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन गुस्सा आज आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। गुस्से की अधिकता से आज आपको बचना चाहिए। आज आपको हाथ में संयमित रहने की आवश्यकता है। अपने मन को काबू करिए मन को चंचल मत होने दीजिएगा। आज आपका मन चंचल होने की कोशिश करेगा। इधर-उधर भटकेगा लेकिन मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। आज परिवार में किसी महिला से मतभेद हो सकते हैं। इसलिए बहस करने से आज आपको बचना है आज स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पल भर में आप खुश हो जाएंगे तो अगले ही पल आपको छोटी सी बात पर गुस्सा भी आ सकता है। आज मिश्रित भाव आपके मन में रहेंगे संतान की ओर से चल रही समस्याएं आज कम होंगी जो चिंताएं आपको संतान के प्रति घेरे हुई थी उनमें भी आज कमी आएगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अध्ययन करने का है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज धार्मिक पुस्तकें पढ़ने से आपके मन में अनाेखी की ऊर्जा का संचार होगा आप खुद को ज्यादा शक्तिशाली और भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का है मौका भी आपको मिल सकता है जहां लोग आपको सुनेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने कार्यों को किसी दूसरे व्यक्ति या सहकर्मी के भरोसे छोड़ना उचित नहीं है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन आप महसूस कर सकते हैं कुछ ऐसे कार्य आज़ान पड़ेंगे जो आप नहीं करना चाहते हैं इसलिए स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है लेकिन इससे बचने की आवश्यकता है। आज सीनियर से कोई भी विवाद आपको नहीं करना चाहिए आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और आज किए गए कार्यों का असर भविष्य पर पड़ेगा। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करें।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन मन आज कन्या राशि वालों का चंचल बना रहेगा। आज आपको पुरानी बातें याद आती रहेंगी धैर्य की कमी भी आज आप महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए। आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से मतभेद हो सकते हैं। बहस आज आपको सीनियर से नहीं करनी चाहिए। अगर आप आज सीनियर से बहस करते हैं तो इसका असर आपके भविषय पर पड़ सकता है। आपकी नौकरी कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की आशंकाएं भी बनी हुई है आज ट्रांसफर भी आपके हो सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होगी परंतु दोपहर बाद कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घटेंगी जिनसे आप परेशान हो जाएंगे। आपको अचानक गुस्सा भी आ सकता है लेकिन अधिक गुस्सा करने से आज आपको बचना है। गुस्से में कोई भी कदम आपको नहीं उठाना है। गुस्से में ऐसी कोई भी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह घर कर जाएंगे। आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग बने हुए हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें वाणी में मधुरता और व्यवहार में कुशलता ही आज आपका मंत्र है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। आज दिन भर आपका स्वभाव बदलता रहेगा। कभी खुशी कभी गम जैसे हालात बने रहेंगे। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी अवसर की तरह है आज परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में आने वाले हैं। आप किसी नई परीक्षा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में वृद्धि आज आप कर सकते हैं कोई नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो नई योजना आज शुरू कर सकते हैं। आज का दिन कुछ अलग करने का दिन है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लोग आपको सुनेंगे ध्यान रहे कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास हो सकती हैं जो आपको विचलित करने की काेशिश करेंगी लेकिन आपको अपनी बुद्धि और विवेक के साथ काम लेना है आगे बढ़ना है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज कर्म धनु राशि वालों की राशि में प्रधान है लेकिन साथ ही आलस भी आज कुंडली मारे हुए बैठा है। इसलिए आज सुबह से ही आलस आपको भी घेरने की कोशिश करेगा। आप सुबह के समय जल्दी उठें। आज जल्दी उठना और अपने कार्यों को समय से पूरा करना आपके लिए उचित रहेगा। ऐसा करने से आज अच्छे फल आपको मिलेंगे। आज यात्रा के योग भी धनु राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिलेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ेगा। आज प्रभु कृष्ण का स्मरण कीजिए एेसा करने से आपके मन काे शांति मिलेगी आैर आपकाे धन लाभ हाेगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज लेखन का समय है जो आज आप लिखेंगे वह नजीर भी बन सकता है। आज जो सूचनाएं आपको मिल रही हैं उन्हें पुष्ट करना बेहद आवश्यक है, उन्हें क्राेस कर लें। आज कुछ लोग आपको गलत सूचनाएं देने की कोशिश करेंगे। आज अपने ही कुछ करीबी लोग आपसे धोखा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसलिए हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ ले आज अपने कीमती सामान का भी ध्यान आपको रखना चाहिए। यात्रा करते समय कीमती सामान खाेने की आशंका बनी हुई हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन बातचीत करते समय आपको सीमित रहने की आवश्यकता है। आज बातचीत करते समय अचानक गुस्सा आपको आ सकता है। क्रोध की अधिकता से आज आपको बचना चाहिए। आज वाहन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आज सड़क पार करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपका स्वभाव आपके बोलने का ढंग सभी को पराजित कर देगा। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बनाए रखें ऐसा करने से दुश्मन भी आपके सामने कुछ नहीं बोल पाएंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज मीन राशि वालों का अपने जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आज आपको बचना है। पारिवारिक समस्याएं आज आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आपके आसपास का रहन-सहन ब्याज सुखदाई नहीं है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। आज माता पिता के आशीर्वाद से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। आज पैसा उधार देने से भी बचें। आज उधार दिया गया हुआ पैसा लंबे समय तक वापस आने के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज सड़क पार करते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा खाने-पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें अधिक भोजन पेट के विकार का कारण बन सकता है।