
Rashifal
30 अगस्त 2019 का दिन सभी राशियाें के लिए है खास। आईए जनते है किस राशि के लिए क्या याेग लेकर आया है आज का दिन। सभी राशियाें का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
30 अगस्त के राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन अच्छा है भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। नया कार्य करने से बचे। आवश्यक हाे ताे दोपहर बाद नया कार्य कर सकते हैं। खर्च की आशंका बनी हुई हैं।
30 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज झूठ का सहारा आपके लिए लेना बिल्कुल भी उचित नहीं है। सच के साथ ही जीत प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग मिल रहा है।
30 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मंदिर में लाल रंग का फल चढ़ाएं। इससे आपके कष्टों में कमी आएगी। आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास ना करें। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
30 अगस्त का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दिन अच्छा है। भाग्य आपका साथ दे रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा आज अभिमान करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। दूसरों का सम्मान कीजिए। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें।
30 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज नए मित्र आपके बनेंगे। ऐसे लोगों से आपकी भेंट होगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है। आमदनी से अधिक खर्च करना उचित नहीं है। आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
30 अगस्त का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
परिवारजनों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
30 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए आपको किसी भी तरह के झमेले में पड़ने से बचना चाहिए। आज वाणी में मधुरता बना कर रखिए। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
30 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
30 अगस्त 2019 का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।
30 अगस्त का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
निवेश करने की सोच रहे हैं ताे लंबी अवधि का निवेश करना ही उचित रहेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी बेहतर योग बन रहे हैं लेकिन आज किसी से भी बहस करना उचित नहीं है।
30 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे उनमें गति आएगी।
30 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी योग बने रहे हैं। अगर प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं ताे आज कह सकते हैं धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आज कुंभ राशि वालों को सावधान रहना होगा सचेत रहना होगा।
30 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होंगी दोपहर बाद कुछ ऐसी खबरें आपको मिल सकती हैं जो आपको परेशान कर देंगी लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है। घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपकी परेशानियों का हल लेकर आएगा आज बच्चों से बातें कीजिए परिवार को समय दीजिए आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
Updated on:
30 Aug 2019 12:23 am
Published on:
29 Aug 2019 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
