27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal : आज बन रहे हैं दो-दो शुभ याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Highlights शनिवार आज फाल्गुनी नक्षत्र है और वृद्धि योग बन रहा है। उसके बाद ध्रुव योग बनेगा। चंद्रमा आज सिंह राशि में है।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Rashifal : aaj ka rashifal hindi rashifal, Rashifal, aaj ka rashifal, today rashifal, rashifal in hindi, libra horoscope, cancer horoscope, rashifal news, hinid rashifal, rashifal news hindi, hindi rashifal news hindi, Aaj Ka Rashifal In Hindi, Today Rashifal In Hindi, #Rashifal in Hind, mp rashifal, Mesh Rashi, Rashifal by name, mesh rashifal, new year rashifal in hindi, rashifal today, Daily Rashifal, Daily Hindi Rashifal Mesh,

राशिफल: शनिवार आज 2 मई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल। आज फाल्गुनी नक्षत्र है और वृद्धि योग बन रहा है। उसके बाद ध्रुव योग बनेगा। चंद्रमा आज सिंह राशि में है। चंद्र राशिफल से सभी राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ

आज का राशिफल मेष राशि : मेष राशिफल कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन चंचल बना रहेगा। अपने पुराने शाैंक दोहा सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। पैसों का लेनदेन करने से बचें, लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।


हिंदी राशिफल वृष राशि : वृष राशिफल कहता है कि आज मानसिक रूप से वृष राशि वाले खुद को सरल महसूस करेंगे। आज कोई भी नया कार्य करने से अच्छा है कि पुराने कार्यों को पूरा किया जाए। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि, भाग्य का साथ मिल रहा है।


आज का राशिफल मिथुन राशि मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है लेकिन दोपहर के समय कुछ कष्ट हो सकते हैं। खर्च की आशंकाएं भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। किसी पर भी तुरंत विश्वास करने से बचें। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं।

कर्क राशिफल: कर्क राशि कहती है कि आज मन चंचल बना रहेगा। गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है लेकिन खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।


सिंह राशि: शनिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्तम है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको भी सचेत रहना होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए सामान्य दिन है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए कुछ व्यस्तताएं रहेंगी।


आज का राशिफल कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा है। मन चंचल बना हुआ है। मन को शांत रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है लेकिन मित्रों का सहयोग रहेगा।


तुला राशिफल: शनिवार का दिन तुला राशि वालों के लिए उत्तम योग लेकर आया है, लेकिन निराशा के भाव मन पर हावी हो सकते हैं। ऐसे में आपको चिंताओं से बचना है। निराश होने से बचना है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा

वृश्चिक राशि: शनिवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्तम योग लेकर आया है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए कुछ कठिनाइयां जरूर हो सकती हैं। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं

धनु राशिफल: धनु राशि कहती है कि धैर्य बेहद आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए भी सामान्य से बेहतर दिन बीतेगा लेकिन संयम बेहद आवश्यक है। मन में चतुरता और चंचलता रहेगी। कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार कर ही कदम आगे बढ़ाएं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है।


कुंभ राशिफल: शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा हो सकता है लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, खर्च बढ़ेंगे। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों के साथ बहस करने से आपको बचना है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। संतान के प्रति कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। मन चंचल रहेगा। गुस्सा करने से बचना है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और अच्छे फल प्राप्त होंगे।