21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal: शुक्रवार आज बन रहा है विषकुम्भ, राशिफल के साथ जानिए इसके प्रभाव से बचने के उपाय

6 सितंबर 2019 का सभी राशियाें का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का चंद्र राशिफल जानिए विषकुम्भ कैसे करेगा आपकी दिनचर्या काे प्रभावित क्या हैं बचने के उपाय

4 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

6 सितंबर 2019 शुक्रवार आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज विषकुम्भ याेग गुस्से की अधिकता लेकर आ रहा है। कुछ राशि वालों को अचानक गुस्सा आ सकता है। गुस्से की अधिकता से बचना होगा। गुस्से की अधिकता से बचने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें और अच्छा साहित्य पढ़ें। आज घर से निकलने से पहले पानी पीकर घर से निकलना है। इससे आप दूसरों को प्रभावित करेंगे और आप के जो विरोधी होंगे वह भी शांत रहेंगे। आज शाम तक विषकुंभ योग का प्रभाव रहेगा। शाम 5:25 के बाद शुभ याेग प्रीति याेग बन रहा है। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहा है।

ग्रहों की स्थिति और बन रहे याेग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करते हैं यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल। चंद्र राशिफल से सभी राशियाें का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी करने से बचें। अपने पुराने शौंक दोहरा सकते हैं। किसी से भी बहस नहीं करनी है। धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहना है। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं।


वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन सामान्य बीतेगा जो चिंताएं चल रही थी उनमें कमी आएगी। पारिवारिक माहौल बेहतर होने वाला है। रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च की आशंका ही बनी हुई है। निवेश करते समय भी सचेत रहें।


मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन सामान्य से बेहतर है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। अनोखा उत्साह अनोखी ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहना है। खाने पीने की वस्तुओं में सजगता बरतें। मंदिर में लाल रंग का फल दान करें।


कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे अच्छी बात यह है कि आज रोजगार मिलने के याेग नौकरी मिलने के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से आज रोजगार के रास्ते खुलेंगे। किसी से भी बहस करने से बचें। मछलियों को अपने हाथों से खाना दें।


सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज जीवन साथी से या प्रिय से बहस ना करें। विवाद होने की आशंका बनी हुई है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से आप सभी का दिल जीत लेंगे जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं आज धन वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।

कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है। खर्च करते समय सावधानी रखनी है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। प्रिय के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।

तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन परीक्षा वाला रह सकता है। आज आपके धैर्य की आपके संयम की परीक्षा होगी लुभावने प्रस्ताव आपको मिलेंगे लेकिन आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। धैर्य बनाकर रखना है कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विस्तार होने की संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपका झगड़ा हो सकता है जिनसे आप बेहद प्रेम करते हैं। ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें। छोटी-छाेटी बातों को इग्नोर करना भी सीखें। आज अचानक यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है।

धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस ऊपर से कुंडली मारे हुए बैठा है। इसलिए आलस को आज आपको छोड़ना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको आज प्राप्त हो रहा है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हों इससे आपके मन को शांति मिलेगी और अच्छे विचार उत्पन्न होंगे।


मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का समय थोड़ा सा कष्टदायी हाे सकता है। पुरानी समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। आज एक ही समय में कई कई कार्य आपको करने पड़ेंगे। ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आप सभी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। धैर्य बनाए रखिएगा आप सभी स्थितियों से निपट लेंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है।


कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन गुस्से की अधिकता से आज कुंभ राशि वालों को बचना चाहिए। आज गुस्सा कुंभ राशि वालों का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से पर काबू करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आज घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें और तुलसी जी को अपने हाथों से पानी दें ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।


मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। भाग्य आज आपके साथ है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रखिएगा वाहन चलाते समय सचेत रहना है। दुर्घटना की आशंका दिखाई दे रही हैं।