25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights मंगलवार आज दाेपहर बाद का समय शुभ कार्यों के लिए उत्तम है चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियों का आज भविष्यफल

2 min read
Google source verification
Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal  18   February : बजरंगबली की  कृपा से आज वृश्चिक और कुम्भ वालों का होगा मंगल,  जानिए आपका राशिफल

aaj ka Rashifal 3 मार्च 2020 : मंगलवार आज रोहिणी नक्षत्र है और विष्कुंभ योग बन रहा है। दोपहर 12:00 बजे के बाद प्रीति योग प्रभावी हो जाएगा। इसलिए अगर आप कोई भी शुभ कार्य करना चाहते हैं तो सुबह 11:00 बजे के बाद करना उत्तम रहेगा। चंद्रमा आज वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं क्या कहते आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी में पंडित रोहित वशिष्ठ।

मेष राशिफल, माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। मंगलवार आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है

वृष राशिफल , दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।

मिथुन राशिफल , चिंताओं में घिरने से बचें। आज तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।


कर्क राशिफल , आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे। अधिक दुखी या अधिक खुश होने की आवश्यकता नहीं है। परिवारजनों का सहयोग मिल रहा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।


सिंह राशिफल, सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन गुस्सा करने से बचना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं

कन्या राशिफल , कन्या राशि वालों के लिए आज बेहतर योग बन रहे हैं। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सत्ता में बैठे हुए लोगों से संवाद स्थापित होगा। इससे आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आपके द्वार भी बढ़ेंगे।

तुला राशिफल मंगलवार आज तुला राशि वालों के लिए धैर्य बेहद आवश्यक है। शांत रहना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। लाभ के योग बने हुए हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं।

वृश्चिक राशिफल , मानसिक रूप से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से परेशान कर सकती हैं स्वभाव में चिड़चिड़ापन उचित नहीं है।

धनु राशिफल , मंगलवार आज अपने मन की सुनिए। जो भी कार्य आप करना चाहते हैं उसमें समय लगाएं। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

मकर राशिफल , मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके राशि में आज ट्रांसफर की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। कार्यों में वृद्धि हो सकती है। अन्य स्थान पर जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

कुंभ राशिफल , मित्रों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। आज का दिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए बेहतर है। लाभ के योग भी बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। रहेगा धैर्य आवश्यक है।


मीन राशिफल , मीन राशि वालों को आज सीमित रहना चाहिए देहरी आपके लिए बेहद आवश्यक है। जो जातक नौकरी पेशा हैं, उनके लिए उत्तम समय है। आज दोपहर बाद का समय मीन राशि वालों के लिए उत्तम है।