15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान के बेटे ने तोड़ दिया अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड, इतने घंटे में तय की लद्दाख से कन्याकुमारी तक का सफर

दो युवाओं ने तोड़ दिया अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड 87 घंटे में लद्दाख से पहुंचे कन्याकुमारी किसान के बेटे ने कराया लिम्का रिकार्ड बुक में नाम दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
saa.jpg

सहारनपुर। युवा सोच और कुछ कर गुजरने की चाहत ही कुछ को भीड़ से अलग करती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है किसान के बेटे ने, जिसनें 3,963 किलोमीटर का सफर 87 घंटे तीन मिनट में तय कर रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल सहारनपुर के विशाल पुंडीर ने लद्दाख से कन्याकुमारी तक मोटरसाइकिल से यात्रा की है। अब उनका नाम लिम्का रिकार्ड बुक में दर्ज किया गया है।

सहारनपुर के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी किसान विनोद पुंडीर के 21 साल के बेटे विशाल पुंडीर ने यह उपलब्धि हासिल की है। विशाल के साथ उनके साथी भी थे, जो की अंबाला के 22 वर्षीय अजय राणा हैं। दोनों ने भारत भ्रमण की अपनी दो बुलेट मोटरसाइकिल से दो जून 2018 से शुरू की थी। विशाल ने बताया कि यात्रा में परेशानी आई लेकिन हमने हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि लद्दाख से चलकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहुंचते ही बाइक खराब होने के चलते तीन 4 घंटे रुके, जहां से फिर से सफर शुरू कर झांसी में कुछ घंटे रुके। इसके बाद दिल्ली, आगरा, झांसी, नागपुर, हैराबाद, बैंगलौर से होते हुए कन्याकुमारी तक गए। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान कहीं जीरो डिग्री तो कहीं 45 डिग्री तक के तापमान का सामना किया। कई जगह तेज बारिश व भारी बर्फ भी गिरी, लेकिन फिर भी अपने रास्ते पर चलते रहे।

अपनी यात्रा को 87 घंटे तीन मिनट में तय कर उन्होंने पूर्व में दर्ज 125 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 2011 में बनाया गया था। वहीं विशाल की इस उपलब्धि सेे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है, वहीं सहारनपुर और उनके गांव के लोग भी काफी खुश हैं।