
Deoband
सहारनपुर/देवबंद
इस्लामिक शिक्षा का केंद्र देवबंद में हथियाराें से लैस बदमाशाें ने डकैती की वारदात काे अंजाम देकर सनसनी फैला दी। आधी रात काे घर में घुसे बदमाशाें ने बच्चाें काे गन प्वाइंट पर लेकर वारदात काे अंजाम दिया आैर कैश व कीमती समान के साथ-साथ गहने लूटकर फरार हाे गए। इस घटना के बाद परिवार इतनी दहशत में आ गया कि सुबह तक पुलिस काे घटना की जानकारी तक नहीं दे पाया। सुबह जब पुलिस काे घटना के बारे में पता चला ताे माैके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से बदमाशाें के बारे में पूछताछ की लेकिन काेई सटीक सुराग हाथ नहीं लग सका।
देवबंद कोतवाली क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश काे अपराध मुक्त कराने के लिए यूपी सरकार भले ही दावे कर रही हाे लेकिन देवबंद में अपराध नहीं रुक रहा। इस्लामिक शिक्षा की नगरी कहने जाने वाले कस्बे देवबंद में चाेरी आैर लूट की सीरियल घटनाएं हाे रही हैं। अब इस घटना काे अंजाम देकर एक बार फिर से बदमाशाें ने पुलिस काे खुली चुनाैती दे डाली।
पुलिस चाैकी से कुछ ही दूर पर डाली डकैती
हथियारों से लैस बदमाशों ने इस वारदात काे मंगलाैर अड्डे पर स्थित पुलिस चाैकी से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया। आधी रात काे घर में घुसे बदमाशाें ने पहले परिवार की महिला आैर फिर बच्चाें काे गन प्वाईंट पर ले लिया आैर बच्चाें काे गन प्वाइंट पर लेने के बाद इन्हाेंने बेखाैप हाेकर पूरे घर काे खंगाला आैर वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए। उधर पुलिस सुबह तक इस वारदात पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही थी। देवबंद काेतवाली प्रभारी का कहना है कि रातभर परिवार की आेर से वारदात के बारे में काेई सूचना नहीं दी गई सुबह घटना के बारे में बताया गया है। इसकी भी जांच की जा रही है।
दहशत में गुजरी रात
माेहल्ला चांद कालाेनी के रहने वाले इम्तियाज के मुताबिक वह अपनी पत्नी शमशीदा आैर दाे बच्चाें के साथ घर में से रहा था। आधी रात काे आए बदमाशाें ने सबसे पहले उसकी पत्नी शमशीदा का गन प्वाईंट पर लिय़ा आैर जब शमशीदा ने विराेध किया ताे बदमाशाें ने बच्चाें की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उन्हाेंने सारे गहने उतरवा लिए आैर फिर अलमारी खुलवाकर कैश समेत सारा कीमती सामान समेट लिया। विराेध करने पर लुटेराें ने इंतजार पर हथियाराें से बटाे से हमला बाेल दिया।
Updated on:
28 Aug 2018 04:31 pm
Published on:
28 Aug 2018 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
