10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में सर्राफ के घर में घुसकर लाखों की लूट

लुटेरों ने हथियारों के बल पर आतंकित करके घटना को दिया अंजाम वारदात काे अंजााम देकर लुटेरे हुए फरार नहीं लग का काेई सुराग  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 27 Jul 2020, 9:54 PM IST

crime_1.jpg

crime

सहारनपुर ( Saharanpur) रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफ के परिवार को लूट लिया। घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को आतंकित करते हुए घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir राम मंदिर के लिए गाजियाबाद के हिंदू-मुस्लिम सर्राफ मिलकर देंगे 22 किलाें शुद्ध चांदी की ईंट

गंगाेह कस्बे के रहने वाले सर्राफ संजय शर्मा गंगाेह की पुष्पांजलि विहार कालाेनी में रहते हैं। दूधला गांव में इनकी दुकान है। यह दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। बदमाश दुकान से ही इनके पीछे लग गए। देर शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचे तो पत्नी दरवाजा बंद करने आई। इसी दौरान पीछे-पीछे बदमाश भी उनके घर में घुस गए। नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ की पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और इस तरह आतंकित करते हुए घर के अंदर रखी दस हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत पत्नी के पहने कुंडल भी झपट लिए।

यह भी पढ़ें: बिजली बिल जमा नहीं करने वाले सावधान, 31 जुलाई तक जमा नहीं किया तो होगी ये बड़ी कार्रवाई

इस तरह बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरों के भाग जाने के बाद पुलिस को इस घटना की ख़बर लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। UP Crime News.Crime News In Hindi