21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS प्रमुख मोहन भागवत और RLD प्रमुख जयंत चौधरी आज सहारनपुर में

दोनों दिग्गजों के कार्यक्रम में सरसावा में हैं। RSS प्रमुख मोहन भागवत एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं तो RLD प्रमुख जयंत चौधरी पदक विजेता प्राची को सम्मानित करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
mohan_jyant.jpg

फाइल फोटो

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और रालोद मुखिया जयंत चौधरी दोनों ही आज सहारनपुर में हैं। दोनों के प्रोग्राम भी सहारनपुर के सरसावा कस्बे में ही लगे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सरसावा में एक धार्मिक कार्यक्रम में आ रहे हैं। वो यहां पर श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। रालोद मुखिया जयंत चौधरी का प्रोग्राम भी सरसावा कस्बे के ही गांव झबीरण में लगा है। इस गांव में जयंत चौधरी पदक विजेता खिलाड़ी प्राची चौधरी को सम्मानित करेंगे। जयंत यहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए रालोद पदाधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक डॉक्टर मोहन भागवत दोपहर करीब 11 बजे सरसावा के श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचेंगे। यहां भूमि पूजन के कार्यक्रम में वो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत पहुंचेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत सहारनपुर की पंत विहार कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में विभाग लेंगे। इसके बाद यहां से फिर वह वापस लौट जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर में पांच पुलिस क्षेत्राधिकारी 16 इंस्पेक्टर और 50 से अधिक कांस्टेबल के अलावा 80 से अधिक होमगार्ड ट्रैफिक संचालन के लिए नियुक्त किए गए हैं ताकि शहर में जाम ना लगे। इसकी वजह ये भी है कि सहारनपुर में अब हर समय जाम रहने लगा है।