
Dig Arpana Kuamar
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर संजय कुमार की पत्नी अपर्णा कुमार ने दुनियाभर के 7 महाद्वीपों में सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली Mount Denali पर भी फतह कर ली। माउंट डेनाली पर्वत की चाैटी पर तिरंगा Tringa फहराकर भारत लाैटी डीआईजी अपर्णा का नई दिल्ली हवाई अड्डे पर सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार और आईटीबीपी के अफसराें ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया।
Saharanpur Commisnor संजय सिंह की पत्नी अपर्णा कुमार उत्तराखंड में आईटीबीपी देहरादून में डीआईजी में हैं। वह कई चोटियाें काे फतह कर चुकी हैं। अब माउंट डेनाली की चोटी पर फतह करने के बाद अपने वतन भारत Bharat लौटी हैं। दिल्ली igi airport पर जैसे ही अपर्णा पहुंची तो मंडलायुक्त संजय कुमार व आईटीबीपी के देहरादून से दिल्ली पहुंचे अफसरों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया।
यूपी कैडर की IPS officer Aparna अपर्णा कुमार ने यूएसए united state of America के अलास्का में स्थित माउंट माउंट डेनाली Mount Denali पर्वत पर भारत का तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने यह कारनामा करके आइटीबीपी का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का भी मान बढ़ाया है।
IPS Officer अपर्णा के बारे में जानिए कुछ खास बातें
सहारनपुर के कमिश्नर संजय कुमार की पत्नी अपर्णा कुमार देश की पहली ऐसी आईपीएस हैं जो दुनिया के मशहूर सेवन कॉन्टिनेंट्स Seven continents साथ पर्वतमालाओं पर भारतीय तिरंगा फहरा चुकी हैं। भारत में ऐसे पर्वतारोही गिनती के ही हैं जिन्होंने दुनिया की 7 सबसे ऊंची पर्वत श्रंखलाओं पर फतह हांसिल की है और अपर्णा ऐसे ही चुनिंदा पर्वतारोहियाें में से एक हैं।
खेल मंत्री ने भी दी बधाई
अपर्णा कुमार की इस फतेह पर खेल मंत्री Kiren Rijiju ने भी अपर्णा काे बधाई दी है। खेल मंत्री ने उन्हे दिल्ली में बधाई दी। इस दाैरान मीडियाकर्मियाें से बात करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि अपर्णा ने जाे काम किया है उसके लिए वह तहे दिल से उनका शुक्रिया करते हैं।
जानिए माउंट डेनाली पर्वत की उंचाई
माउंट डेनाली पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 20320 फीट है। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार हाेने की वजह से यह फतेह सहारनपुर के लिए भी गाैरव की बात है।
Updated on:
13 Jul 2019 09:12 am
Published on:
13 Jul 2019 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
