10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल और मेरठ की घटना के बाद सहारनपुर में भी बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि की पिटाई

बच्चा चोर समझकर लोगों ने मन्द बुद्धि को पीटा लागाें के सवालाें का जवाब नहीं दे पा रहा था मंदबुद्धि

less than 1 minute read
Google source verification
gangoh.jpg

saharanpur police

सहारनपुर। संभल और मेरठ की घटना के बाद सहारनपुर में भी बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक मंदबुद्धि को पीट दिया। घटना गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द की है। लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को पकड़ लिया। इसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी बाद में इसे पुलिस ने भीड़ से बचाया।

गांव केलोग इसे बच्चा चोर समझ बैठे। बाद में पहुंची पुलिस ने इस मंदबुद्धि युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया इसकी पहचान गंगाेह के ही कस्बे के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और कभी भी घर से निकल जाता है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। वह घर से निकल कर खादर क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में जा पहुंचा। वहां लोगों ने इसे पकड़ लिया और इससे पूछने लगे कि गांव में क्या करने आया है ? तो मंदबुद्धि युवक कोई सटीक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर गांव वालाें काे शक हाे गया और इसकी पिटाई कर दी। बाद में युवक की की पहचान रिंकू उर्फ बाटा के रूप में हुई। बाद में रिंकू को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जब मां बाप ने अपने मंदबुद्धि बच्चे को पुलिस की सुपुर्दगी से लिया तो उनकी आंखें भर आई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग