20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी ने दिए आदेश: 6 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक रहेंगे बंद, जानिए वजह

Highlights 6 दिसंबर को देखते हुए की गई है छुट्टी। सभी तरह के शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद। शराब की दुकानों पर भी बंदी के आदेश लागू

2 min read
Google source verification
dm_order.jpg

dm order

सहारनपुर। Saharanpur 6 दिसंबर 2019 यानि शुक्रवार को सहारनपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक की छुट्टी कर दी गई है। सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि अगर कोई भी शिक्षण संस्थान इस अवधि में खुला हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Saharanpur, saharanpur news , Latest News in saharanpur

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों को जिलाधिकारी के आदेशों से अवगत करा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी निर्देशाें में जिलाधिकारी के आदेशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सहारनपुर जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल , शिक्षण संस्थानों, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और इसके अलावा संचालित समस्त तरह के माध्यमिक स्तर के विद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज विश्वविद्यालय और जिला औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान के अलावा समस्त पॉलीटेक्निक संस्थानों में 6 दिसंबर का पूर्ण अवकाश रहेगा।

चेतावनी दी गई है कि, यदि 6 दिसंबर 2019 को जिले में कोई भी शिक्षण संस्थान खुला हुआ पाया जाता है तो उस शिक्षण संस्थान के प्रबंधन या जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

जिलाधिकारी ने अपने आदेशों में 6 दिसंबर को सहारनपुर में सभी देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ-साथ बियर शॉप और भांग ठेकों की बंदी के भी आदेश दिए हैं। जिले की सीमा में कोई भी शराब की दुकान अगर 6 दिसंबर काे अगर कोई दुकान खुली हुई मिलती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मॉनेटरिंग सैल भी नियुक्त की गई है।

जानिए वजह

दरअसल 6 दिसंबर काे अयाेध्यान में विवादित ढांचा गिराया गया था। प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर काे प्रदेशभर में लाेग इस दिन काे अपने-अपने अलग तरीके से मनाते हैं लेकिन इस बार हाल ही अयाेध्या पर आए फैसलें काे लेकर पुलिस व प्रशासन 6 दिसंबर काे लेकर गंभीर है। जिलेभर में पैदल मार्च निकाला जा रहा है। गुंडों और आसामजिक तत्वाें काे चेतावनी दी जा रही है और आम जनता से साैहार्द बनाए जाने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने छुट्टी के आदेश दिए हैं।

सहारनपुर समाचार के अनुसार ssp saharanpur ने भी जिले में पुलिस गश्त तेज कर दी है।