
viral video
सहारनपुर। यह खबर आपके रोंगटे खड़े कर देगी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जीआरपी थाने की एक चाैंका देने वाली वीडियाे सामने आई है। वीडियाे थाने के अंदर की है आैर इस वीडियाे में डीएसपी थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक लड़का-लड़की काे बुरी तरह से पीट रहे हैं। पीटते वक्त किसी भी दया नहीं आती, जमीन पर बैठा लड़का रहम की गुहार लगाता है चिल्लाता है लेकिन इसकी आवाज बेरहम पुलिस वाले की लाठी की आवाज के तले दब जाती है। बार-बार लड़का गुहार लगाता है लेकिन डीएसपी एक नहीं सुनते आैर लाठिया बरसाते रहते हैं। वीडियाे बस इतना ही नहीं है इससे आगे भी है आगे के वीडियाे में डीएसपी लड़की काे भी बुरीत रह से पीटते हैं आैर गालियाें का भी प्रयाेग करते हैं। एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान हाेने के नाते हमने आगे के वीडियाे काे सार्वजनिक नहीं किया है। यह वीडियाे यूपी पुलिस के आमनवीय चेहरे काे उजागर करता है। फिलहाल इस मामले की जंच बैठा दी गई है लेकिन वीडियाे में जाे डीएसपी दिखाई दे रहे हैं वह रिटायर हाे चुके हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने भी इस वीडियाे के जीआरपी थाने का ही हाेने की पुष्टि की है। यह घटना 10 अक्टूबर 2018 की बताई जा रही है। यह वीडियाे तड़के का है। रात में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर एक युवक-युवती काे पकड़ा आैर पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाने लाकर जिस तरह से पूछताछ की गई वह आपके सामने है। पूछताछ के नाम पर दाेनाें की लाठियाें से पिटाई की गई आैर गंदी-गंदी गालियां दी गई। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि उस दिन पूछताछ के लिए किसे थाने लाया गया था ? वह लड़का-लड़की काैन थे ? पूछताछ में क्या तथ्य सामने आए ? किस आधार पर पूछताछ की गई ? पूछताछ के बाद क्या हुआ ? इस लड़का-लड़की काे कहां भेजा गया ? इनमें से किसी सवाल के जवाब सहारनपुर जीरआरपी थाने में नहीं है। थाने की जीडी या रजिस्टर में उस रात की इस कहानी का काेई जिक्र तक नहीं है। एेसे में सवाल यह भी है कि क्या जीआरपी थाने में एेसा ही हाेता रहा है। यह एक मामला जाे वीडियाे वायरल हाेने के बाद सामने आया है। अब देखना यह है कि इस मामले की जांच कर रहे अफसर क्या रिपाेर्ट देते हैं। फिलहाल एडीजी जीआरपी ने इस पूरे मामले की जांच मुरादाब एसपी जीआरपी काे साैंपी है।
संजय सिंघल हैं डीेएसपी
इस वीडियाे में जाे व्यक्ति सादी वर्दी में लड़के काे पीट रहे हैं वह सीआे जीआरपी हैं जाे 31 अक्टूबर काे रिटायर हाे गए हैं। एेसा बताया जा रहा है कि यह वीडियाे उस रात किसी पुलिस वाले ने ही बनाया था। रिटायरमेंट हाेने के बाद पुलिस वाले ने इस वीडियाे काे वायरल कर दिया। सीआे का नान संजय सिंघल बताया जा रहा है।
Published on:
03 Nov 2018 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
